IndiaUttar Pradesh

मानसून एक्सप्रेस पकड़ेगी रफ्तार! दिल्ली में आज बारिश, तो यूपी में लू का टॉर्चर, जानें बिहार-झारखंड समेत अपने इलाके का हाल

देश के कई हिस्सों में दक्षिणपश्चिम मानसून सक्रिय हो गया है और आगामी दिनों में इसके और आगे बढ़ने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने की संभावना है. आईएमडी ने आज दिल्ली में बारिश और आंधी के संभावना जताई है. 23 जून से दिल्ली में गर्मी बढ़ेगी और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है. आइए जानते हैं कि यूपी और बिहार सहित अन्य राज्यों में आज का मौसम कैसे रहेगा.

मानसून एक्सप्रेस पकड़ेगी रफ्तार! दिल्ली में आज बारिश, तो यूपी में लू का टॉर्चर, जानें बिहार-झारखंड समेत अपने इलाके का हाल

आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार कई राज्यों में गरजचमक के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं. वहीं पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

यूपी में चलेगी लॉ

मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी के अधिकांश जिलों में हीटवेव की स्थिति रहेगी. पूर्वी यूपी के कई जिलों में 24 जून तक हीटवेव चलने की संभावना जताई गई है. वहीं 25 और 26 जून को बारिश के आसार हैं. प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र और कौशांबी सहित प्रदेश के 39 जिलों में लू को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.

बिहारझारखंड में चलेगी आंधी

बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं और आंधी की संभावना है. वहीं बिहार के कटिहार सहित कई जिलों में भारी बारिश की भी चेतावनी दी गई है.

एमपी राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम?

आईएमडी ने एमपी और राजस्थान के कई जिलों में ते हवाएं चलने के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है. राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर सहित कई जिलों में धूल भरी आंधी भी चलने के आसार हैं.

पहाड़ों में होगी बारिश

मौसम विभाग ने उत्तराखंड और हिमाचल में 22 से 27 जून तक बारिश की संभावना जताई है. वहीं इन राज्यों के कुछ हिस्सों में बिजली गिरने का अनुमान है. जम्मूकश्मीर में भी आज हल्की बारिश होने के आसार हैं.

असममेघालय में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के दौरान पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. उपहिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है.

वहीं बिहार, ओडिशा, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और पूर्वोत्तर राज्यों में भी भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है. दूसरी ओर कुछ राज्यों में गर्मी का असर अभी भी बना हुआ है. मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में लू जैसी परिस्थितियां बनने की संभावना जताई है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply