India

El-Nino की वजह से मानसून कमजोर: MP-UP समेत कई राज्यों में पारा 40°C पार, अगले 48 घंटों में छत्तीसगढ़-बिहार में Monsoon पहुंचने के आसार

Southwest Monsoon 2026: दक्षिणपश्चिम मानसून अब तक कमजोर है। इसके पीछे अल नीनो को बड़ी वजह बताया है।

El-Nino की वजह से मानसून कमजोर: MP-UP समेत कई राज्यों में पारा 40°C पार, अगले 48 घंटों में छत्तीसगढ़-बिहार में Monsoon पहुंचने के आसार

ऐसे में मानसून एक पखवाड़ा लेट हो चुका है। सीनियर मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा के मुताबिक, अब कुछ इलाकों में परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई है। जिस वजह से अगले 48 घंटों में मानसून कुछ राज्यों में पहुंच सकता हैं।

10 राज्यों के कुछकुछ इलाकों रहेगा हीटवेव का असर

भारतीय मौसम के ताजा फोरकास्ट के मुताबिक, अल नीनो के प्रभाव से मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और विदर्भ समेत कुछ इलाकों में हीटवेव का असर है। यहां के कुछकुछ इलाकों में तापमान 40 से 42°C बना हुआ है। तेलंगाना, बिहार, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, ओडिशा, पश्चिमी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर भी तापमान इसी रेंज में है, जबकि देश के बाकी हिस्सों में तापमान 40°C से कम है।

अगले पांच दिन एमपी, यूपी, विदर्भ चलेगी लू

ताजा फोरकास्ट के अनुसार, अगले 4 से 5 दिनों तक विदर्भ, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूर्वी मध्यप्रदेश और अगले 2 दिनों तक छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में हीटवेव चलने की संभावना है। जबकि छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में मौसम सामान्य रह सकता है।

यहां मानसून आगे बढ़ रहा, 48 घंटों में बदलेगा मौसम

अगले 48 घंटों के दौरान दक्षिणपश्चिम मानसून के मध्य अरब सागर के बाकी भागों, महाराष्ट्र के कुछ और भागों , तेलंगाना, ओडिशा के शेष भागों तथा छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के कुछ और भागों में आगे बढ़ने के लिए हालात अनुकूल हैं।

बंगाल, सिक्किम, मेघालय में भारी बारिश की चेतावनी

इस हफ्ते पूर्वोत्तर भारत और उपहिमालयी पश्चिम बंगाल व सिक्किम में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। 22 जून 2026 को मेघालय में कहींकहीं बहुत ज्यादा भारी बारिश हो सकती है।

मौसम संबंधी चेतावनी

मुख्य बिंदु

अगले 48 घंटों के दौरान दक्षिणपश्चिम मॉनसून के महाराष्ट्र , तेलंगाना और ओडिशा के बाकी हिस्सों, और छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के कुछ और इलाकों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं।

पूर्वोत्तर भारत और उपहिमालयी पश्चिम… pic.twitter.com/8evtyroxCP

— India Meteorological Department June 22, 2026

अगले एक हफ्ते ऐसा रहेगा मौसम

क्षेत्रअवधिप्रमुख राज्य/क्षेत्रमौसम की स्थिति
उत्तर भारत2228 जूनजम्मूकश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबादबारिश, कहींकहीं ओलावृष्टि, 50 किमी/घंटा तक तेज हवाएं
2226 जूनहरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाबबारिश की संभावना
2225 जूनपश्चिमी उत्तर प्रदेशबारिश की संभावना
2225 जून एवं 2728 जूनपूर्वी उत्तर प्रदेशबारिश की संभावना
2228 जूनपूर्वी एवं पश्चिमी राजस्थानकहींकहीं से कुछ स्थानों पर बारिश
मध्य भारत2228 जूनछत्तीसगढ़, विदर्भ, पश्चिमी मध्यप्रदेशकहींकहीं से कुछ स्थानों पर बारिश
2226 जूनपूर्वी मध्यप्रदेशबारिश की संभावना
2226 जूनछत्तीसगढ़, पूर्वी मप्र, पश्चिमी मप्र, विदर्भआंधीतूफान, बिजली चमकना, 60 किमी/घंटा तक तेज हवाएं
पूर्वी भारत2228 जूनअंडमाननिकोबार, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किमव्यापक बारिश
2225 एवं 2628 जूनगंगा के मैदानी पश्चिम बंगालबारिश
28 जूनबिहारबड़े इलाके में बारिश
2223 जूनओडिशाबड़े इलाके में बारिश
2228 जूनझारखंडकहींकहीं बारिश
2227 जूनबिहारकहींकहीं बारिश
2428 जूनओडिशाकहींकहीं बारिश
पूर्वी भारत विभिन्न तिथियांझारखंड, बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, अंडमाननिकोबारआंधीतूफान, बिजली, 4060 किमी/घंटा तक तेज हवाएं
2228 जूनउपहिमालयी पश्चिम बंगाल व सिक्किमभारी से बहुत भारी बारिश
22, 25 जूनबिहार, झारखंड70 किमी/घंटा तक की तेज हवाओं के साथ आंधीतूफान
पूर्वोत्तर भारत2228 जूनअरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुराव्यापक वर्षा
2226 जूनसभी पूर्वोत्तर राज्यआंधीतूफान एवं बिजली गिरने की संभावना
2328 जूनअरुणाचल प्रदेशभारी बारिश
22 एवं 2428 जूनअसम और मेघालयभारी बारिश
22 जूनअरुणाचल प्रदेशबहुत भारी बारिश
23 जूनअसम और मेघालयबहुत भारी बारिश
पश्चिमी भारत2228 जूनकोंकण और गोवाकाफी बड़े इलाके से लेकर व्यापक वर्षा
2228 जूनगुजरात, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, सौराष्ट्रकच्छछिटपुट से कहींकहीं बारिश
2228 जूनपश्चिमी भारत के विभिन्न क्षेत्रआंधीतूफान, बिजली कड़कना, 4050 किमी/घंटा की तेज हवाएं

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply