Chandra Gochar: चंद्रमा 7 मई की रात को धनु राशि से निकलकर शनि की राशि मकर में गोचर कर जाएंगे। चंद्रमा का गोचर 7 मई की रात 1 बजकर 27 मिनट पर होगा। शनि और चंद्रमा आपस में शत्रु हैं इसलिए चंद्रमा का यह गोचर कुछ राशियों के लिए प्रतिकूल साबित हो सकता है। इन राशियों को सेहत और धन से जुड़ी दिक्कतें आ सकती हैं। 10 मई तक इन राशियों को बेहद सतर्कता से आगे बढ़ना चाहिए। आइए जान लेते हैं इन राशियों के बारे में।

मिथुन राशि
चंद्रमा मन के कारक ग्रह हैं और आपकी राशि से अष्टम भाव में गोचर करेंगे। मकर राशि में चंद्रमा की स्थिति आपको मानसिक तनाव दे सकती है इसलिए आपको सतर्कता बरतनी होगी। बेवजह सोचने की बजाय काम पर ध्यान दें। योगध्यान करने से आपको मानसिक शांति अनुभव हो सकती है। धन के मामलों में आपको सतर्क रहना होगा। बिना सोचविचार किए निवेश करने से आर्थिक हानि आपको हो सकती है। 10 मई तक करियर से जुड़ा कोई भी बड़ा फैसला न लें। उपाय के तौर पर शिवलिंग पर जल अर्पित आपको करना चाहिए।
सिंह राशि
चंद्रमा का गोचर आपकी राशि से छठे भाव में होगा। इस भाव में चंद्रमा के होने से कार्यक्षेत्र में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सहकर्मियों के साथ वार्तालाप सोचसमझकर करें। गुप्त शत्रु आपका काम बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। मकर राशि में चंद्रमा के होने से खर्च बढ़ सकते हैं और आपकी आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। सेहत को लेकर भी इस राशि के जातकों को सतर्क रहना होगा। सर्दीजुकाम जैसी स्वास्थ्य समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। उपाय के तौर पर दूध, चावल, सफेद वस्त्र आदि का दान करें।
कुंभ राशि
चंद्रमा का गोचर आपके हानि भाव यानि द्वादश भाव में होगा इसलिए धन का लेनदेन सावधानी से करने की आपको सलाह दी जाती है। घर के किसी सदस्य की खराब तबीयत पर भी आपको पैसा लगाना पड़ सकता है। यात्रा के दौरान कीमती सामना का ख्याल रखें चोरी हो सकता है। बेरोजगार लोग मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकते हैं। हालांकि 10 मई के बाद स्थितियां सुधरेंगी और आपको जीवन में शुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। उपाय के तौर पर आपको शिव चालीसा का पाठ करना चाहिए।



