DharamIndia

30 अप्रैल को तुला राशि में गोचर करेंगे चंद्रमा, 3 राशियों के लिए नए महीने की शुरुआत रहेगी सफलतादायक

Satya Report: Chandra Gochar: चंद्रमा 30 अप्रैल 2026 को चंद्रमा कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में गोचर कर जाएंगे। चंद्रमा का यह गोचर दोपहर के समय 1 बजकर 14 मिनट पर होगा। यानि मई की शुरुआत में भी चंद्रमा तुला राशि में ही विराजमान रहेंगे। ऐसे में राशिचक्र की 3 राशियों के लिए मई महीने की शुरुआत बहुत अच्छी रह सकती है। आइए जान लेते हैं इन राशियों के बारे में। 

30 अप्रैल को तुला राशि में गोचर करेंगे चंद्रमा, 3 राशियों के लिए नए महीने की शुरुआत रहेगी सफलतादायक
30 अप्रैल को तुला राशि में गोचर करेंगे चंद्रमा, 3 राशियों के लिए नए महीने की शुरुआत रहेगी सफलतादायक

मिथुन राशि 

चंद्रमा का गोचर आपकी राशि से पंचम भाव में होगा। यह भाव आपकी भावनाओं, शिक्षा और प्रेम का कारक माना जाता है। चंद्रमा की यह स्थिति आपको मई माह की शुरुआत में प्रेम जीवन में अच्छे परिणाम दिलाएगी। रचनात्मक क्षेत्रों में इस राशि के जातकों को मनचाहे परिणाम मिल सकते हैं। धन प्राप्ति के भी योग बनेंगे। करियर के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि आपको मिल सकती है। 

तुला राशि 

चंद्रमा आपकी ही राशि यानि की आपके प्रथम भाव में गोचर करेंगे। सौम्य ग्रह चंद्रमा का आपकी राशि के पहले भाव में होने से आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपके अटके कार्य पूरे हो सकते हैं जिससे आपको खुशी मिलेगी। कारोबारियों को बड़ी सफलता मिलने के योग हैं। सेहत में भी अच्छे बदलाव आपको देखने को मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुखद पल बिताएंगे। 

धनु राशि 

चंद्रमा का गोचर आपके लाभ भाव में होगा। इस गोचर के चलते आपकी आय में वृद्धि हो सकती है या फिर धन कमाने के नए स्रोत मिल सकते हैं। निवेश किए गए धन से भी आपको लाभ मिलने की संभावना है। जीवन में चल रहे परेशानियों का हल आपको मिल सकता है। करियर के क्षेत्र में बड़ी सफलता इस राशि के कुछ जातकों को मिल सकती है। 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply