Trending

Morning Face Wash: क्या केवल पानी से चेहरा धोना काफी है? जानें सुबह फेस क्लीनिंग का सही तरीका

Best Morning Skincare Routine: हम में से ज्यादातर लोगों को लगता है कि केवल रात में चेहरा साफ करना ज्यादा जरूरी है, लेकिन ऐसा नहीं है, जितना जरूरी रात को चेहरा साफ करके सोना है, उतना ही जरूरी सुबह उठकर सही तरीके से चेहरा धोना भी है।

Morning Face Wash: क्या केवल पानी से चेहरा धोना काफी है? जानें सुबह फेस क्लीनिंग का सही तरीका

कई लोगों का मानना है कि सुबह सिर्फ पानी से चेहरा धोना काफी होता है, लेकिन स्किन एक्सपर्ट्स कहते हैं कि यह आदत आपके स्किन केयर रूटीन के असर को कम कर सकती है।

क्यों जरूरी है सुबह में स्किन क्लींजिंग

रात भर सोते समय त्वचा पर पसीना, ऑयल, डेड स्किन सेल्स और रात में लगाए गए स्किन केयर प्रोडक्ट्स के रेसिड्यू जमा हो जाते हैं। हालांकि यह दिखाई नहीं देते हैं, लेकिन यह त्वचा के पोर्स को बंद कर सकते है।

ऐसे में अगर सुबह उठने के बाद चेहरा को अच्छी तरह से साफ नहीं किया गया, तो सीरम, मॉइश्चराइजर और सनस्क्रीन जैसे प्रोडक्ट्स त्वचा में सही तरीके से अवशोषित नहीं हो पाते।

मॉर्निंग फेसवॉश

मॉर्निंग फेसवॉश के फायदे

  • रातभर जमा पसीना, अतिरिक्त तेल और गंदगी साफ होती है।
  • पोर्स क्लीन रहते हैं, जिससे ब्लैकहेड्स और मुंहासों का खतरा कम होता है।
  • त्वचा में ऑक्सीजन का संचार बेहतर होता है।
  • स्किन की रंगत और टेक्सचर में सुधार आता है।
  • सीरम, मॉइश्चराइजर और अन्य स्किनकेयर प्रोडक्ट्स ज्यादा असरदार तरीके से एब्जॉर्ब करते हैं और बेहतर रिजल्ट देते हैं।
  • स्किन बैरियर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद मिलती है।

चेहरा क्लींजर से धोएं या सिर्फ पानी से

अगर आपकी स्किन नॉर्मल है और आपने रात में कोई स्किनकेयर प्रोडक्ट नहीं लगाया है, तो कुछ लोगों के लिए सिर्फ पानी से चेहरा धोना पर्याप्त हो सकता है। लेकिन अधिकांश लोगों के लिए सुबह लाइट फेस क्लींजर से फेस को वॉश करना जरूरी हो जाता है। इससे त्वचा पर जमे अतिरिक्त तेल, पसीना और नाइट क्रीम के अवशेष आसानी से साफ हो जाते हैं।

फेसवॉश करने का तरीका

  • अपनी स्किन टाइप के अनुसार फेसवॉश का चयन करें

ऑयली या कॉम्बिनेशन स्किन के लिए जेल या फोम बेस्ड क्लींजर का इस्तेमाल करें।  इसमें नियासिनामाइड या हो।

ड्राई या सेंसिटिव स्किन के लिए सल्फेटफ्री या क्रीम बेस्ड अच्छा होता है।

  • हाथों से करें मसाज

चेहरे को गीला करने के बाद फेसवॉश अप्लाई करें और अब इसे हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में घुमाते हुए चेहरा को साफ करें।

मॉर्निंग फेसवॉश

  • गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें

बहुत गर्म पानी स्किन बैरियर को नुकसान पहुंचा सकता है, जबकि बहुत ठंडा पानी गंदगी को पूरी तरह साफ नहीं कर पाता। इसलिए चेहरा धोने के लिए नॉर्मल या गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें।

  • तौलिए से रगड़ें नहीं

चेहरे को धोने के बाद तौलिए से रगड़कर न सुखाएं बल्कि इसे साफ कपड़े से थपथपाकर सुखाएं और इसके बाद अच्छा सा मॉइश्चराइजर अप्लाई करें।

यदि आपकी स्किन केयक रूटीन में विटामिन C, हायल्यूरोनिक एसिड, रेटिनॉल या अन्य एक्टिव इंग्रीडिएंट्स वाले स्किनकेयर प्रोडक्ट्स हैं, तो सुबह चेहरा अच्छी तरह साफ करना और भी जरूरी हो जाता है। साफ त्वचा इन प्रोडक्ट्स को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करती है और त्वचा को ज्यादा फ्रेश, हेल्दी और ग्लोइंग बनाती है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply