India

मां-बेटा पाकिस्तानी, पिता और 3 बच्चे भारतीय… एक ही परिवार की ऐसी कहानी जिसने सबको चौंका दिया

Pakistani Citizen In India: कर्नाटक से एक अनोखा मामला सामने आया है. यहां के चिक्कबल्लापुरा जिले में 2 पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें से एक भारतीय नागरिक से विवाहित महिला और दूसरा उनका बेटा है, जो पाकिस्तान में पैदा हुआ था. जांच में पाया गया कि दोनों ने अपनी नेशनेलिटी के बारे में तथ्यों को छुपाकर रखा था और दोनों के पास फर्जी राशन कार्ड और वोटर आईडी कार्ड थे.

मां-बेटा पाकिस्तानी, पिता और 3 बच्चे भारतीय… एक ही परिवार की ऐसी कहानी जिसने सबको चौंका दिया

इस परिवार में डुअल सिटिजनशिप की स्थिति है, क्योंकि महिला के पति मोहम्मद अयूब खान बागेपल्ली के रहने वाले हैं और भारतीय नागरिक हैं, जबकि कपल के 4 बच्चों में से 3 भारतीय नागरिक हैं. हालांकि, उनका बेटा मोहम्मद फरदीन पाकिस्तान में पैदा हुआ था और अपनी मां फराह नाज के साथ पाकिस्तानी नागरिक है. यह परिवार वर्तमान में बागेपल्ली में रह रहा है.

पुलिस ने दर्ज किया मामला
फराह नाज और फरदीन के खिलाफ BNS , फॉरनर एक्ट और रेप्रजेंटेशन ऑफ द पीपुल्स एक्ट से जुड़ी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. मामले को लेकर चिक्कबल्लापुरा के SP कुशल चौकसे ने आगे की जांच जारी रखने की बात कही है. SP ने कहा,’ विश्वसनीय जानकारी मिली है कि पाकिस्तानी नागरिक फराह नाज और उनके बेटे मोहम्मद फरदीन ने राशन कार्ड और वोटर ID प्राप्त कर ली है.’

कैंसिल किया राशन कार्ड
पुलिस के बयान के मुताबिक, बागेपल्ली के मूल निवासी अयूब खान संयुक्त अरब अमीरात में काम कर रहे थे. उन्होंने वहीं पाकिस्तानी नागरिक फराह नाज से शादी की. कपल के 4 बच्चे हैं, जिनमें से मोहम्मद फरदीन का जन्म पाकिस्तान में हुआ था. बयान में कहा गया है कि चिक्कबल्लापुरा पुलिस की ओर से स्पष्टीकरण मांगे जाने के बाद उपायुक्त ने रिकॉर्ड की जांच की और राशन कार्ड को कैंसिल कर दिया. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीयता से जुड़े अहम तथ्यों को छुपाकर प्राप्त किया गया था.

आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने यह भी बताया कि प्रशासन की ओर से दंपति का राशन कार्ड भी कैंसिल कर दिया गया. बता दें कि बागेपल्ली के तहसीलदार की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर नाज और फरदीन के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया है. SP ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply