मां वो शब्द है जिसमें सारा ब्रह्मांड समा जाए. बच्चे को जन्म देने से लेकर उसे बड़ा करने तक मां जैसे अपना सब कुछ बस बच्चों के लिए निछावर कर देती है और ऐसे में वो खुद का ख्याल रखना ही भूल जाती है. मांओं को भी अपनी हेल्थ और फिटनेस का पूरा ख्याल रखना चाहिए. इससे वो न सिर्फ अपने बच्चे के ऊपर और ज्यादा बेहतर तरीके से ध्यान दें पाएंगी बल्कि ये सेल्फ केयर के लिए भी जरूरी चीज है. श्वेता तिवारी और भाग्यश्री समेत कई ऐसी एक्ट्रेस हैं जो मां का रोल भी बेहतरीन से प्ले कर रही हैं और बढ़ती उम्र में भी बेहद खूबसूरत लगती हैं. इसके पीछे की वजह है कि वो अपनी फिटनेस का पूरा ख्याल रखती हैं.

मदर्स डे हर साल मई के दूसरे रविवार को सेलिब्रेट किया जाता है. इस बार ये खास दिन 10 मई को पड़ रहा है. अपनी मां के किए उपकारों, प्यार और उनकी ममता का कर्ज कोई सात जन्म लेकर भी नहीं चुका सकता है, लेकिन उनकी हेल्थ और फिटनेस का ख्याल तो रखा ही जा सकता है. तो चलिए जान लेते हैं इन संतूर मम्मियों के बारे में और ये भी कि वो कैसे रखती हैं अपनी सेहत का ख्याल.
फिटनेस फ्रीक श्वेता तिवारी
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी बॉलीवुड डेब्यू कर चुकी हैं तो वहीं बेटे रेयांश 9 साल के हैं. श्वेता तिवारी उन एक्ट्रेस में से हैं जिन्होंने अपने बढ़ते हुए वजन को कंट्रोल करने में कड़ी मेहनत करके एक फिट बॉडी पाई है. उनका फिटनेस के प्रति डेडिकेशन ही है जो आज वह 45 प्लस में भी बेहद खूबसूरत हैं. श्वेता तिवारी एक प्रॉपर डाइट फॉलो करती हैं. उन्हें खिचड़ी काफी पसंद है तो वहीं वो ब्राउन राइस खाती हैं और अपनी डाइट में सब्जियां फ्रूट खूब शामिल करती हैं. श्वेता तिवारी के फिटनेस ट्रेनर नंदकुमार शिरखे हैं उन्होंने एक बार वीडियो शेयर करके बताया था कि एक्ट्रेस HIIT ट्रेनिंग यानी HighIntensity Interval Training करती हैं. ये कम टाइम में ज्यादा कैलोरी बर्न वाला वर्कआउट है.
View this post on Instagram
एक्ट्रेस भाग्यश्री की फिटनेस
अभिनेत्री भाग्यश्री भी दो बच्चों, बेटी अवंतिका दसानी और बेटे अभिमन्यु दसानी की मां हैं. दोनों ही एक्टिंग की फील्ड में पांव जमा रहे हैं तो वहीं भाग्यश्री की फैन फॉलोइंग अब भी बहुत लंबी है. एक्ट्रेस देसी घर के बने खाने को तवज्जो देती हैं और फिट रहने के लिए डेली वर्कआउट से लेकर योग तक करती हैं. अक्सर वह फिटनेस, स्किन, हेल्थ से जुड़े नुस्खे भी शेयर करती रहती हैं. एक्ट्रेस भाग्यश्री क्लीन ईटिंग पर जोर देती हैं यानी ऐसा खाना जो पोषक तत्वों से भरपूर हो.
View this post on Instagram
मलाइका अरोड़ा
अगर हम फिट एक्ट्रेस और मॉम की बात करें तो बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी जबरदस्त फिटनेस के लिए जानी जाती हैं. उनकी ब्यूटी और टोन्ड बॉडी के आगे उम्र महज एक नंबर है. मलाइका न सिर्फ अपनी डाइट को प्रॉपर फॉलो करती हैं, बल्कि वो वर्कआउट के साथ ही योग पर खासतौर पर फोकस करती हैं. जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस इंटरमिटेंट फास्टिंग मेथड भी फॉलो करती हैं. वह कोर स्ट्रेंथ से लेकर कार्डियो, वेट ट्रेनिंग पर बराबर फोकस करती हैं साथ ही अपनी गट हेल्थ सही रखने के लिए नेचुरल डिटॉक्स ड्रिंक लेती हैं. मलाइका अक्सर योगा करते हुए वीडियोज भी शेयर करती रहती हैं.
View this post on Instagram
ये भी हैं फिटनेस फ्रीक मॉम
एक्ट्रेस करीना कपूर भी दो बच्चों जेह और तैमूर की मां हैं. इसी के साथ वो एक्टिंग करियर पर भी पूरा फोकस कर रही हैं और अपनी फिटनेस को लेकर भी चर्चाओं में रहती हैं. एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी भी फिटनेस फ्रीक मदर हैं. उनकी टोन्ड बॉडी और कमाल के फैशन की हमेशा ही चर्चा रहती है. एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया को भी उनकी जबरदस्त फिटनेस के लिए जाना जाता है.



