FIR Against BJP Media InCharge: उत्तर प्रदेश की चर्चित सांसद प्रिया सरोज की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करने पर भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी समेत दो लोगों पर एफआईआर दर्ज हुआ है। अपने लाइफस्टाइल और रिश्ते को लेकर चर्चा में रहने वाली प्रिया सरोज उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के मछलीशहर लोकसभा सीट से सांसद हैं। सांसद प्रिया सरोज के अनुसार, मंगेतर रिंकू सिंह के साथ एआई जनरेटेड फोटो उनकी छवि धूमिल करने के उद्देश्य से किया गया था।

मामले में केस दर्ज होने के बाद सांसद प्रिया सरोज ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट में ‘नकली तस्वीर, नाकाम साजिश, भाजपा फिर से नाकाम’ कैप्शन के साथ सख्त कार्रवाई की मांग की।
यह सोचीसमझी साजिश: प्रिया सरोज
से लोकसभा सांसद प्रिया सरोज ने बुधवार को जौनपुर साइबर क्राइम थाने में तहरीर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि इंस्टाग्राम और फेसबुक के माध्यम से उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया। संसद में सदस्य होने के साथ ही एक महिला होने के नाते उन्हें जानबूझकर निशाना बनाया गया। यह उनको बदनाम करने की एक सोची समझी साजिश है।
सांसद प्रिया सरोज ने पुलिस में शिकायत करते हुए कहा कि वह वर्तमान संसद सदस्य हैं। चुनी गई एक महिला प्रतिनिधि के साथ सार्वजनिक जीवन में निशाना बनाने वाले ऐसे आचरण को हल्के में नहीं लिया जा सकता। ऐसे आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने से एक स्पष्ट संदेश जाएगा।
12 गंभीर धाराओं में केस दर्ज
बता दें कि जौनपुर जिले के भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आमोद सिंह और विशाल सिंह की ID से सपा की मंगेतर रिंकू सिंह के साथ एआई जनरेटेड आपत्तिजनक तस्वीरें पोस्ट की गई थी। सांसद प्रिया सरोज ने इस पोस्ट के URL और स्क्रीनशॉट के साथ जौनपुर साइबर क्राइम थाने में लिखित शिकायत दर्ज करके सख्त कार्रवाई की मांग की। सांसद की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दोनो आरोपियों पर आईटी एक्ट समेत बीएनएस की 12 गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
फिलहाल, सांसद प्रिया सरोज की शिकायत के बाद जौनपुर पुलिस ने दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया और अब पूरे मामले की छानबीन कर रही है। केस दर्ज होने के बाद भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आमोद सिंह द्वारा पोस्ट डिलीट कर दिया गया।



