India

​मुकेश अंबानी का एंटीलिया नहीं! भारत में ये है दुनिया का सबसे बड़ा घर

दुनिया के सबसे बड़े निजी आवास की बात करें तो ये वडोदरा में स्थित है. ये एक हिस्टोरिकल महल है, जिसे लक्ष्मी विलास पैलेस के नाम से जाना जाता है. ये बेहद शानदार होने के साथसाथ कमाल की कारीगरी के लिए भी जाना जाता है, जिसके आगे बकिंघम पैलेस भी छोटा माना जाता है.

​मुकेश अंबानी का एंटीलिया नहीं! भारत में ये है दुनिया का सबसे बड़ा घर

लक्ष्मी विलास गुजरात के वडोदरा के शाही गायकवाड़ परिवार का निवास स्थान है जो 500 एकड़ के एरिया में बना हुआ है. यहां पर 170 से भी ज्यादा कमरे बने हुए हैं और 3 बड़े आंगन हैं. इसी के साथ इसमें टेनिस कोर्ट और शाही दरबार भी बना हुआ है. इसका निर्माण 1880 में शुरू होकर 1890 में पूरा हुआ था. ये निर्माण महाराजा सयाजीराव गायकवाड़ तृतीय ने करवाया था.

बड़ौदा के गायकवाड़ शाही परिवार का निवास स्थान लक्ष्मी विलास पैलेस 500 एकड़ के परिसर में स्थित है.ये महल इंडोसारासेनिक शैली में बनाया गया है, जो यूरोपीय वास्तुकला का बेहतरीन नमूना है. इस महल में खूबसूरत रंगी कांच की खिड़कियों से लेकर शानदार नक्काशी तक इसे बेहद खास बनाती है. इस पैलेस में गोल्फ क्लब, एक क्रिकेट स्टेडियम, एक प्राचीन बावड़ी और कई उद्यान भी हैं.

गुजरात के वडोदरा में स्थित इस महल में 170 से अधिक कमरे और तीन आंगन हैं, साथ ही एक शस्त्रागार , एक बैडमिंटन कोर्ट, एक टेनिस कोर्ट और शाही दरबार भी है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2024 में स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज की मेजबानी की थी. आम लोग भी इसे एक्सप्लोर करने पहुंचते हैं. हालांकि कई जगहों पर फोटोग्राफी की अनुमति नहीं है.

दुनिया के सबसे बड़े निजी आवासों में गिने जाने वाले इस पैलेस का डिजाइन ब्रिटिश वास्तुकार मेजर चार्ल्स मैट द्वारा तैयार किया गया था. लक्ष्मी विलास पैलेस, महाराजा समरजीत सिंह रणजीत सिंह गायकवाड़ और उनके परिवार का घर है. समरजीत सिंह गायकवाड की पत्नी राधिका राजे गायकवाड़ हैं और उनकी दो बेटियां पद्मजा राजे और नारायणी राजे हैं.

समरजीतसिंह, महाराजा सयाजीराव गायकवाड़ तृतीय के वंशज हैं. जानकारी के मुताबिक, उस समय में इस महल को 60 लाख रुपये की लागत से बनाया गया था, जो आज के समय में भी एक बेहद बड़ी रकम है. पैलेस के परिसर में हर साल विंटेज कार शो से लेकर डांस फेस्टिवल और म्यूजिक प्रोग्राम का आयोजन भी किया जाता है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply