Satya Report: Mitchell Santner ruled out IPL 2026: IPL 2026 के बीच मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं, जिससे मुंबई की रणनीति पर सीधा असर पड़ने वाला है। मिचेल सैंटनर को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले के दौरान कंधे में चोट लग गई थी। बाउंड्री के पास कैच पकड़ने की कोशिश में उन्हें यह चोट आई, जिसके बाद अब उन्हें पूरे सीजन से बाहर कर दिया गया है।

रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान
मुंबई इंडियंस ने सैंटनर के रिप्लेसमेंट के तौर पर साउथ अफ्रीका के अनुभवी स्पिनर केशव महाराज को टीम में शामिल किया है। इस बात की पुष्टि आईपीएल की ओर से 27 अप्रैल को जारी बयान में की गई।IPL ने अपने बयान में कहा कि मुंबई इंडियंस ने साउथ अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज को मिचेल सैंटनर के रिप्लेसमेंट के रूप में साइन किया है, जिन्हें बाएं कंधे की चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से बाहर कर दिया गया है। सैंटनर को यह चोट चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ MI के पिछले घरेलू मैच के दौरान बाउंड्री के पास कैच लेने की कोशिश करते समय लगी थी।
सैंटनर का बाहर होना मुंबई इंडियंस के लिए बड़ा नुकसान माना जा रहा है, क्योंकि वह बल्ले और गेंद दोनों से टीम के लिए अहम योगदान देते रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि केशव महाराज टीम के लिए कितना प्रभाव छोड़ पाते हैं।
मुंबई इंडियंस टीम: क्विंटन डी कॉक , दानिश मालेवर, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या , शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सेंटनर, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर, अश्विनी कुमार, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, मयंक रावत, रघु शर्मा, रोहित शर्मा, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, शार्दुल ठाकुर, विल जैक्स, मयंक मारकंडे, रयान रिकेलटन, रॉबिन मिंज, मोहम्मद सलाहुद्दीन इजहार।



