IndiaUttar Pradesh

ग्रेटर नोएडा में 6 साल की बच्ची की हत्या, CCTV में बोरी ले जाता दिखा आरोपी

ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक थर्ड थाना क्षेत्र इलाके के हल्दोनी गांव से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. गांव के ही रहने वाले मस्जिद की 7 साल की मासूम बच्चे की कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी. बच्ची के लापता होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तलाश शुरू की थी. जांच के दौरान सामने आए सीसीटीवी फुटेज ने पुलिस को चौका दिया. फुटेज में एक युवक बच्ची को पहले बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है और बाद में बोरी में उसके शव को ले जाता हुआ दिखाई दिया. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है. पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम मिले भेज दिया है. पुलिस की टीम मामले की गहन जांच में जुटी है. मुख्य संदिग्ध समेत एक पड़ोसी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

जानकारी के मुताबिक, 28 अगस्त की रात बच्ची के परिजनों की ओर से पुलिस को सूचना दी गई कि उनकी 7 वर्षीय बेटी घर से लापता है. काफी तलाश के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बच्ची की तलाश के लिए पांच टीमों का गठन किया. पुलिस ने आसपास के इलाकों में तलाश के साथसाथ सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कर दी. इसी दौरान बच्ची को आरोपी अपने साथ ले जाता हुआ दिखाई दिया जिसके बाद सामने आए एक अन्य सीसीटीवी फुटेज में वही युवक बोरी में कुछ ले जाता हुआ दिखाई दिया. पुलिस को शक है की बोरी में बच्ची का शव था, जब पुलिस ने छानबीन शुरू की तो बच्ची का शव पास के खेतों में बोरी में मिला.

पड़ोसी युवक पर शक

जांच के दौरान पुलिस ने मुख्य संयुक्त और एक पड़ोसी युवक को हिरासत में ले लिया है. दोनों से पूछताछ की जा रही है सेंट्रल नोएडा के डीपीसी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित पिता की तैयारी पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है. पुलिस उनसे लगातार पूछताछ कर रही है कि किन परिस्थितियों में वह बच्ची को घर से ले गए और उसकी हत्या के पीछे की क्या वजह थी. बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या किये जाने की आशंका की अभी पुष्टि नहीं हुई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या की असली कर्ण की जानकारी मिलेगी पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है.

दोषियों पर सख्त करवाई की मांग

बच्ची की हत्या के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. बच्ची के पिता मजीद का कहना है कि इस घटना में जो भी लोग शामिल हैं. उनको कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. वहीं बच्ची की मौत की खबर से पूरे गांव में दहशत का माहौल है. गांव में भारी पुलिस फोर्स बल तैनात किया गया है. हालांकि, सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद यह मामला और भी चर्चा का विषय बना हुआ है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply