CrimeIndiaTrendingUttar Pradesh

लखनऊ में रिश्तों का कत्ल, खेत में हुई बहस फिर फावडे से काट डाला बाप को…यह थी विवाद की असली वजह..

लखनऊ में रिश्तों का कत्ल, खेत में हुई बहस फिर फावडे से काट डाला बाप को…यह थी विवाद की असली वजह..

Lucknow murder case: लखनऊ के महिगवां क्षेत्र में जमीन और खेत की मेड़ को लेकर हुए विवाद में बेटे ने गुस्से में आकर पिता पर फावड़े से हमला कर हत्या कर दी. घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया है.

Lucknow murder case: लखनऊ के महिगवां थाना क्षेत्र स्थित ग्राम अतरौरा में रहने वाले रामकुमार और उनके बेटे विनोद कुमार उर्फ महेन्द्र के बीच लंबे समय से खेत की हिस्सेदारी और मेड़ को लेकर विवाद चल रहा था. परिवार के भीतर यह तनाव धीरे-धीरे बढ़ता गया और आपसी रिश्तों में दरार डालता चला गया.

कहासुनी से शुरू हुआ विवाद, फिर हिंसा में बदला

घटना वाले दिन खेत में दोनों के बीच फिर से कहासुनी हुई. बात इतनी बढ़ गई कि गुस्से में आकर बेटे विनोद ने नियंत्रण खो दिया और फावड़ा उठाकर अपने पिता रामकुमार के सिर पर जोरदार वार कर दिया. हमले के बाद रामकुमार गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े. परिजन तुरंत घायल रामकुमार को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई और गांव में भी दहशत फैल गई.

वारदात के बाद आरोपी फरार

हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था. मृतक की बेटी मालती देवी की शिकायत पर थाना महिगवां में बीएनएस की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी विनोद कुमार को बीकेटी–पहाड़पुर रोड स्थित देवरी रुखारा नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया.

हत्या में इस्तेमाल फावड़ा बरामद

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया फावड़ा भी बरामद कर लिया है. पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और बताया कि गुस्से में आकर उसने यह कदम उठाया. पुलिस अब परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि विवाद कब से इतना बढ़ा और क्या इसे पहले रोका जा सकता था

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply