CrimeIndiaTrendingUttar Pradesh

त्नी की मौत का रहस्य गहराया, पति की आत्महत्या की धमकी के बाद पुलिस ने उठाया बड़ा कदम..

त्नी की मौत का रहस्य गहराया, पति की आत्महत्या की धमकी के बाद पुलिस ने उठाया बड़ा कदम..

मुजफ्फरपुर के सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के रहने वाले जिस युवक ने अपनी पत्नी की हत्या का आरोप लगाते हुए वीडियो जारी कर सुसाइड करने की धमकी दी थी, उसकी पत्नी की लाश बरामद हो गई है. गौरी शंकर कुमार नामक युवक ने सोशल मीडिया के माध्यम से सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया था और आरोप लगाया था कि उसकी पत्नी की हत्या कर दी गई है. उसने साथ ही धमकी दी थी कि अगर उसकी पत्नी के हत्यारे को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह भी आत्महत्या कर लेगा. इस खबर को NDTV पर प्रकाशित किए जाने के बाद मुजफ्फरपुर पुलिस एक्शन में आ गई और पत्नी के शव को बरामद कर लिया है.

पति ने वीडियो में लगाया था आरोप

युवक ने वीडियो में आरोप लगाया था कि उसने अपने पड़ोस के गांव के एक युवती के साथ प्रेम विवाह किया था. उसने दावा किया कि इसके बाद युवती के परिजनों ने एक फर्जी मामला दायर कर उसे जेल भिजवा दिया. दूसरी ओर उसकी पत्नी को पहले उसकी मौसी के पास, और फिर उसकी मां के पास भेज दिया गया. उसने आरोप लगाया कि वहां उसकी पत्नी की हत्या कर दी गई और अब उसे भी जान से मारने की धमकी दी जा रही है.

युवक ने वीडियो में कहा कि उसने पुलिस अधिकारियों के समक्ष आवेदन दिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. उसने इसके बाद चेतावनी दी कि पुलिस अगर उसकी पत्नी के हत्यारे को गिरफ्तार नहीं करेगी तो वह आत्महत्या कर लेगा.

खबर चलने के बाद पुलिस आई एक्शन में

वही इस पूरे घटनाक्रम की खबर सबसे पहले NDTV द्वारा प्रकाशित किए जाने के बाद मुजफ्फरपुर पुलिस एक्शन में आ गई.  डीएसपी ईस्ट वन अलय वत्स द्वारा इस पूरे मामले में संज्ञान लेते हुए इस मामले में कार्रवाई का निर्देश जारी किया गया.  निर्देश के बाद सिवाईपट्टी थाना की पुलिस हरकत में आई. जांच के दौरान युवती के भाई से पूछताछ हुई जिसके बाद पूरे मामले का पर्दाफाश हो गया.

युवती के भाई अभिषेक कुमार से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने युवती के जले हुए अवशेष को बरामद किया है. पुलिस ने एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया और अब इस मामले की जांच की जा रही है. भाई को हिरासत में ले लिया गया है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply