DharamIndia

Nag Panchami 2026: जीवित सांप को दूध पिलाना पुण्य या पाप? जानिए Religious और Scientific सच

हिंदू धर्म में नाग पंचमी त्योहार का विशेष महत्व है, जो कि सावन महीने में शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन लोग नाग देवता यानी सांप की पूजा करते हैं। आज यानी 17 अगस्त को नाग पंचमी का पर्व मनाया जा रहा है। 
इस दिन नाग देवता को दूध पीलाने  का अधिक महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन नाग देवता की प्रतिमा पर दूध अर्पित करने से कालसर्प दोष की समस्या दूर हो जाती है। क्या आप जानते हैं कि नाग पंचमी के दिन जीवित सांप को दूध पिलानी सही है या गलत है। आइए आपको इस लेख में बताते हैं कि जीवित सांप को दूध पिलाना चहिए या नहीं।
धार्मिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण
जीवित सांप को दूध पिलाना वर्जित
धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, जीवित सांप को दूध पिलाना सही नहीं है, क्योंकि सांप स्तनधारी जीव नहीं है और दूध उनके फेफड़ों में जाकर उनकी मृत्यु का कारण बन जाएगा।
प्रतिमा और शिवलिंग पर अभिषेक
धार्मिक शास्त्रों में नाग देवता की प्रतिमा, शिवलिंग या सर्प की बांबी पर दूध अभिषेक करने का विधान बताया है। भूलकर भी जीवित सांप को दूध नहीं पिलाना चाहिए।
 शास्त्रसम्मत पूजा विधि
धार्मिक मान्यता के अनुसार, नाग पंचमी पर नाग देवता की प्रतिमा पर दूध अर्पित करना ही शास्त्रसम्मत और जीवदया के अनुकूल माना जाता है। 
नाग पंचमी की पूजा का महत्व
  माना जाता है कि नाग पंचमी के दिन पूजाअर्चना करने से सर्प भय दूर हो जाता है। इसके साथ ही परिवार के सदस्यों की सांप के काटने से रक्षा की जाती है।
  हिंदू धर्म में नाग देवता का संबंध भगवान शिव से है। महादेव अपने गले में वासुकी नाग धारण कर रखा है और जगत के पालनहार भगवान विष्णु चातुर्मास के दौरान भगवान विष्णु शेषनाग की शय्या पर विश्राम करते हैं। कहा जाता है कि नाग देव की साधना करने से महादेव के संग श्री विष्णु जी की कृपा प्राप्त होती है। 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply