India

​Nana Patekar: फेवरेट क्रिकेटर का नाना पाटेकर को आखिरी सलाम, विराट बोले-आपका काम पीढ़ियों तक बोलेगा, सचिन ने कहा-काम में झलकती थी ईमानदारी

Nana Patekar Passes Away Virat Kohli Sachin Tendulkar: मशहूर एक्टर नाना पाटेकर के निधन के बाद राजनीति, फिल्म जगत से शोक संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं।

​Nana Patekar: फेवरेट क्रिकेटर का नाना पाटेकर को आखिरी सलाम, विराट बोले-आपका काम पीढ़ियों तक बोलेगा, सचिन ने कहा-काम में झलकती थी  ईमानदारी

गौरतलब है एक्टिंग के साथ साथ नाना पाटेकर को क्रिकेट भी बेहद पसंद था। विराट कोहली उनके फेवरेट क्रिकेटर थे। उनके​ निधन पर क्रिकेटर विराट कोहली ने दुख व्यक्त करते हुए एक्स पर पोस्ट किया है।

उन्होंने लिखा आपका काम पीढ़ियों तक बोलेगा। तो वहीं मास्टर ब्लास्टर ​सचिन तेंदुलकर ने लिखा उनके काम में ईमानदारी साफ झलकती थी। 

नाना को आखिरी सलाम!

नाना पाटेकर के फेवरेट क्रिकेटर विराट कोहली ने नाना पाटेकर की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, भारतीय सिनेमा के सच्चे लीजेंड। आपका काम और लेगेसी पीढ़ियों तक जीवित रहेगी। रेस्ट इन पीस, नाना पाटेकर जी, ॐ शांति। 

 

A true legend of Indian cinema. His work and legacy will live on for generations. Rest in peace, Nana Patekar ji. Om Shanti. 🙏

— Virat Kohli October 8, 2026

 

 

सच‍िन तेंदुलकर ने उनके काम में नजर आती थी ईमानदारी 

I remember Nana Patekar as a very straightforward and grounded person. His work had that same honesty to it. Whether it was in Marathi or Hindi, he always brought something very real to the characters he played.

Very sad to hear about his passing.

My condolences to his family…

— Sachin Tendulkar October 8, 2026

नाना पाटेकर को याद करते हुए मास्टर ब्लास्ट सच‍िन तेंदुलकर ने कहा कि वह बेहद सीधेसादे और जमीन से जुड़े इंसान थे। उनके काम में भी वही ईमानदारी नजर आती थी। चाहे उन्होंने मराठी सिनेमा में काम किया हो या हिंदी फिल्मों में, वह अपने किरदारों में हमेशा कुछ बेहद वास्तविक लेकर आते थे। उनके निधन की खबर बेहद दुखद है। परिवार और करीबियों के प्रति संवेदनाएं. ॐ शांति।

 

शिखर धवन ने भी दी श्रद्धांजलि

⁠Indian cinema has lost a truly special talent today. Nana Patekar saab, your work will continue to inspire generations. Om Shanti. 🙏 pic.twitter.com/LNcJpnTVUB

— Shikhar Dhawan October 8, 2026

पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने नाना पाटेकर के निधन पर उन्हें याद करते हुए एक्स पर लिखा इंडियन सिनेमा ने आज एक बहुत खास टैलेंट खो दिया। नाना पाटेकर साहब, आपका काम पीढ़ियों को इंस्पायर करता रहेगा।  ॐ शांति.

8 अक्टूबर को निधन 

Nana Patekar Passes Away: मशूहर अभिनेता नाना पाटेकर का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। 75 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ही। एक्टर नाना पाटेकर के निधन की खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार गोवा में सुबह 5:20 मिनट पर नाना पाटेकर का निधन हुआ है। उन्हें अटैक आने के बाद अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अब नाना पाटेकर का पार्थिव शरीर मुबंई लाया जा रहा है। 


contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply