चंडीगढ़ : भाजपा पंजाब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री सुभाष शर्मा ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद श्री तरुण चुग को पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

श्री सुभाष शर्मा ने कहा कि श्री तरुण चुग एक समर्पित, कर्मठ एवं अनुभवी संगठनकर्ता हैं, जिन्होंने वर्षों से पार्टी को मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, कार्यशैली और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपना पूरी तरह उचित और स्वागतयोग्य निर्णय है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह तथा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन द्वारा श्री तरुण चुग पर जताया गया विश्वास पंजाब सहित पूरे देश के भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए गर्व का विषय है। यह नियुक्ति न केवल श्री चुग के संगठनात्मक योगदान का सम्मान है, बल्कि पंजाब के कार्यकर्ताओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है।
श्री शर्मा ने कहा कि श्री तरुण चुग के मार्गदर्शन और अनुभव से पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय की कार्यप्रणाली को नई गति मिलेगी तथा केंद्र और राज्यों के बीच संगठनात्मक समन्वय और अधिक मजबूत होगा। उनके नेतृत्व में भाजपा का संगठनात्मक विस्तार और जनसंपर्क अभियान नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे।
उन्होंने राष्ट्रीय नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि श्री तरुण चुग अपनी नई जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन कर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
अंत में श्री सुभाष शर्मा ने श्री तरुण चुग को नई जिम्मेदारी के लिए पुनः शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।



