TrendingUttar Pradesh

National Rowing Championship : कोलकाता पहुंची यूपी की टीम, रोइंग चैंपियनशिप  में दिखाएंगे दम

National Rowing Championship :  कोलकाता पहुंची यूपी की टीम, रोइंग चैंपियनशिप  में दिखाएंगे दम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की युवा रोइंग टीम राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए तैयार है। कोलकाता के रवींद्र सरोवर में आयोजित हो रही 27वीं सब जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में यूपी के खिलाड़ी पदक जीतने के इरादे से उतरेंगे। प्रतियोगिता 5 से 9 अगस्त तक आयोजित की जा रही है, जबकि विभिन्न स्पर्धाओं के मुख्य मुकाबले 7 अगस्त से शुरू होंगे। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर के प्रतिभाशाली युवा रोअर्स हिस्सा ले रहे हैं। उत्तर प्रदेश की बालक और बालिका टीम प्रतियोगिता के लिए कोलकाता पहुंच चुकी है और खिलाड़ियों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

चयन समिति ने किया टीम का चयन

उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन के सचिव सुधीर शर्मा ने बताया कि टीम का चयन एसोसिएशन की चयन समिति के चेयरमैन आदित्य मिश्रा की अध्यक्षता में किया गया है।

बालक वर्ग की टीमबालिका वर्ग की टीम
सार्थक श्रीवास्तवकनक निषाद
रितेश निषाद
रोहित लोधी
कृष्णा यादव
अमन यादव
नमन कुमार
अनुराग

सपोर्ट स्टाफ

अशोक कुमारकोच
राकेश शुक्लापुरुष टीम मैनेजर
डॉ. श्वेता सुरभि मिश्रामहिला टीम मैनेजर

पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक और सांसद डॉ. दिनेश शर्मा, चेयरमैन रेणुका मिश्रा , अध्यक्ष व विधायक रानी पक्षालिका सिंह, संरक्षक व एमएलसी पवन सिंह चौहान और उपाध्यक्ष विश्वास स्वरूप अग्रवाल ने टीम को शुभकामनाएं दी हैं। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि यूपी के युवा रोअर्स राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

ये भी पढ़े : 

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply