IndiaPunjabTrending

कांग्रेस सेवा दल को पंजाब में फिर से मजबूत करने की जरूरत: रवीश राज शर्मा

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवासन बी.वी. से की मुलाकात, संगठन पुनर्गठन की मांग

कांग्रेस सेवा दल को पंजाब में फिर से मजबूत करने की जरूरत: रवीश राज शर्मा

जालंधर : पंजाब ब्राह्म्ण वेलफेयर बोर्ड के पूर्व डायरेक्टर एवं कांग्रेस नेता रवीश राज शर्मा ने दिल्ली में कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवासन बी.वी. से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पंजाब से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करते हुए प्रदेश में संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।

रवीश राज शर्मा ने कहा कि श्रीनिवासन बी.वी. के कांग्रेस सेवा दल का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से संगठन में नई ऊर्जा आएगी और कार्यकर्ताओं में जोश बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सेवा दल पार्टी की बैकबोन है और इसने देश को कई बड़े नेता दिए हैं। यह संगठन हमेशा ग्राउंड लेवल पर जाकर लोगों के बीच पार्टी की विचारधारा को मजबूत करता रहा है।

उन्होंने चिंता जताई कि लंबे समय से पंजाब में कांग्रेस सेवा दल के सांगठनिक ढांचे पर ध्यान नहीं दिया गया है। रवीश राज ने कहा कि आज पंजाब में कांग्रेस मजबूत स्थिति में है और जनता भी चाहती है कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बने ताकि लोगों की समस्याओं का समाधान हो सके। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि पार्टी के सभी संगठन एकजुट होकर काम करें।

रवीश राज शर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से मांग की कि पंजाब में कांग्रेस सेवा दल श का जल्द से जल्द पुनर्गठन किया जाए। उन्होंने कहा कि नए सिरे से संगठन बनने से कार्यकर्ता फिर से सक्रिय होंगे और गांवगांव, गलीगली जाकर कांग्रेस की नीतियों को लोगों तक पहुंचाया जा सकेगा।

बैठक में दोनों नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और युवाओं को पार्टी से जोड़ने पर भी चर्चा की।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply