IndiaTrending

 NEET के एक और छात्र ने दी जान, एग्जाम से एक दिन पहले लगाई फांसी; अधूरा रह गया परिवार का सपना..

 NEET के एक और छात्र ने दी जान, एग्जाम से एक दिन पहले लगाई फांसी; अधूरा रह गया परिवार का सपना..

NEET Student Commits Suicide: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक दुखद खबर सामने आई है. यहां एक 22 साल के युवक ने NEET परीक्षा में शामिल होने से कुछ ही घंटे पहले आत्महत्या कर ली. पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है.

NEET Student Commits Suicide: नीट अभ्यर्थियों के आत्महत्या के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. पेपर लीक के बाद से एक के बाद एक छात्र अपनी जान दे रहा है. 21 जून को नीट का री-एग्जाम होना है. इससे छात्र काफी ज्यादा दबाव में है. इस बीच परीक्षा से कुछ ही घंटे पहले उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में शुक्रवार को 22 साल एक छात्र ने आत्महत्या कर ली है. छात्र ने सुसाइड करवे से पहले 1 मिनट 4 सेकेंड का वीडियो भी बनाया है. इस वीडियो में खुद के किसी के दबाव में न होने की बात कहते हुए नजर आ रहा है. वह खुद को अवसादग्रस्त बता रहा है. पुलिस ने वीडियो और मोबाइल की जांच करना शुरू कर दिय है. 

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव 

पुलिस के अनुसार, 19 जून की सुबह 8 बजे विजयनगर थाना पुलिस को कॉल आया और सूचना दी गई कि एक युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है. जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. परिवार के लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी. शव को पंचनामा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. 

सुसाइड से पहले बनाया वीडियो 

जांच में पुलिस को पता लगा कि युवक ने फांसी लगाने से पहले एक वीडियो भी बनाया था. पुलिस वीडियो और मोबाइल की जांच कर रही है. अधिकारियों ने कहा कि वीडियो और अन्य तथ्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है. इसके अलावा पुलिस वैधानिक कार्रवाई भी की जा रही है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या पता चला?

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार जतिन कुमार की मौत फांसी लगाने के कारण दम घुटने से हुई. रिपोर्ट में मौत का कारण “एंटीमॉर्टम हैंगिंग के कारण एस्फिक्सिया” बताया गया है. रिपोर्ट में शरीर पर ऐसी कोई चोट या निशान नहीं मिले हैं, जिससे मौत के किसी दूसरे कारण की आशंका हो. पोस्टमार्टम से साफ हुआ है कि युवक की मौत फांसी लगाने से हुई. फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply