CrimeIndiaRajasthanTrending

चाची के साथ लिव इन में था भतीजा: चाची के किसी और से अफेयर के चक्कर में उतार दिया मौत’ के घाट, गड्ढा खोद कर दिया.

चाची के साथ लिव इन में था भतीजा: चाची के किसी और से अफेयर के चक्कर में उतार दिया मौत’ के घाट, गड्ढा खोद कर दिया.

जयपुर में महिला की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दो दिन पहले बिंदायका इलाके में एक महिला का शव जमीन में गड़ा हुआ मिला था। उस मामले में जयपुर वेस्ट पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या का खुलासा चौंकाने वाला रहा क्योंकि महिला की हत्या करने वाला आरोपी मृतक महिला का भतीजा निकला।

गड्ढा खोदकर दफनाया था शव मीडिया रिपोटर्स की माने तो डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण ने बताया कि 27 सितंबर को बिंदायका क्षेत्र में महिला का शव जमीन में गड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर देखा तो महिला का एक हाथ मिट्टी से बाहर नजर आ रहा था। पुलिस टीम ने मिट्टी हटाकर गड्ढे में से शव बाहर निकाला। मृतक महिला की पहचान किरण रावत के रूप में हुई जो की यूपी की रहने वाली थी और बिंदायका इलाके में अपने प्रेमी के साथ किराए के मकान में रहने की बात सामने आई।

चाची के साथ रहता था लिव इन में जिस युवक के साथ महिला किरण रावत रहती थी। पुलिस ने उसका पता लगाया। वह युवक प्रवेश कुमार भी यूपी का ही रहने वाला था। मंगलवार 29 सितंबर को पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया तो हैरान करने वाली जानकारी सामने आई। पुलिस पूछताछ में आरोपी प्रवेश कुमार ने बताया कि वह अपनी चाची के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहता था। 23 सितंबर को उसने चाची की गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर वह सामोद हनुमान मंदिर की पदयात्रा में चला गया। बिंदायका थाना प्रभारी अनिल जैमन ने बताया कि आरोपी प्रवेश अपनी चाची के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहता था और उसे शक था कि उसकी चाची किरण रावत का किसी अन्य के साथ अफेयर है। इसी शक में उसने 23 सितंबर को चाची की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए किराए के मकान में ही गड्ढा खोदकर शव को गाड़ दिया।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply