BusinessIndia

​ट्रेड वॉर की नई आहट? अमेरिका ने दिया भारत समेत 7 देशों पर 25% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव

अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय ने भारत समेत कई देशों से आयात होने वाले उत्पादों पर नए टैरिफ लगाने का प्रस्ताव दिया है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रस्तावित शुल्क दरों में भारत, कंबोडिया, इंडोनेशिया, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, ताइवान और थाईलैंड पर 25% तक टैरिफ शामिल है. वहीं, चीन से आयात पर 40 फीसदी तक शुल्क लगाने का प्रस्ताव रखा गया है. USTR के आधिकारिक बयान के अनुसार, अमेरिका ने अलगअलग देशों के लिए टैरिफ की दरें तय करने का प्रस्ताव दिया है. इसके तहत बांग्लादेश, यूरोपीय यूनियन , जापान, स्विट्जरलैंड और सिंगापुर पर 20% तक शुल्क लगाने की बात कही गई है. वियतनाम पर 35% तक टैरिफ लगाने का प्रस्ताव है.

​ट्रेड वॉर की नई आहट? अमेरिका ने दिया भारत समेत 7 देशों पर 25% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply