India

भारत में लॉन्च हुई नई Skoda Kodiaq RS, कीमत ₹66.99 लाख; सिर्फ 6 मिनट में बिक गई पहली खेप!

भारत में स्कोडा ऑटो इंडिया ने अपनी नई Skoda Kodiaq RS SUV लॉन्च कर दी है. इस हाईपरफॉर्मेंस लग्जरी SUV की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत ₹66.99 लाख रखी गई है. यह नई दूसरी पीढ़ी की Kodiaq रेंज का सबसे प्रीमियम और सबसे दमदार मॉडल है. लॉन्च के साथ ही इस SUV को ग्राहकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला. कंपनी ने पहली खेप में सिर्फ 50 यूनिट्स बिक्री के लिए उपलब्ध कराई थीं और हैरानी की बात यह रही कि ये सभी गाड़ियां सिर्फ 6 मिनट के अंदर पूरी तरह बुक हो गईं.

भारत में लॉन्च हुई नई Skoda Kodiaq RS, कीमत ₹66.99 लाख; सिर्फ 6 मिनट में बिक गई पहली खेप!

दमदार इंजन और शानदार परफॉर्मेंस

नई Skoda Kodiaq RS में 2.0लीटर, चारसिलेंडर TSI टर्बोपेट्रोल इंजन दिया गया है. यह इंजन 265 हॉर्सपावर की ताकत और 400 Nm का अधिकतम टॉर्क पैदा करता है. इंजन के साथ 7स्पीड DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है. इसके अलावा इसमें स्कोडा का ऑलव्हील ड्राइव सिस्टम भी दिया गया है, जिससे चारों पहियों तक पावर पहुंचती है और गाड़ी की पकड़ हर तरह की सड़क पर मजबूत बनी रहती है. कंपनी के अनुसार यह SUV सिर्फ 6.4 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है. इसकी टॉप स्पीड 231 किमी/घंटा बताई गई है.

स्पोर्टी और प्रीमियम डिजाइन

नई Kodiaq RS का लुक सामान्य मॉडल से काफी अलग और ज्यादा स्पोर्टी बनाया गया है. इसमें RSस्टाइल का नया फ्रंट बंपर, ग्लॉस ब्लैक एक्सटीरियर फिनिश, ब्लैक ORVM, खास 20इंच के अलॉय व्हील्स और लाल रंग के ब्रेक कैलिपर्स दिए गए हैं, जो इसे बेहद आकर्षक बनाते हैं. इसके अलावा SUV में Matrix LED हेडलाइट्स और कनेक्टेड LED टेललाइट्स भी मिलती हैं, जिससे इसकी प्रीमियम पहचान और बढ़ जाती है.

अंदर से भी पूरी तरह लग्जरी

Kodiaq RS का केबिन भी बेहद शानदार और स्पोर्टी है. इसमें इंटीग्रेटेड हेडरेस्ट वाली स्पोर्ट्स सीटें, RS स्पेशल अपहोल्स्ट्री, लाल रंग की स्टिचिंग और RS बैज वाला तीनस्पोक स्पोर्ट्स स्टीयरिंग व्हील दिया गया है. सुविधाओं की बात करें तो इसमें 12.9इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, Canton प्रीमियम साउंड सिस्टम, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, वायरलेस मोबाइल चार्जिंग, पैनोरमिक सनरूफ और 3जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे कई आधुनिक फीचर्स मिलते हैं.

सेफ्टी में भी कोई समझौता नहीं

नई Skoda Kodiaq RS सुरक्षा के मामले में भी काफी एडवांस है. इसमें 9 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल , हिल स्टार्ट असिस्ट, हिल डिसेंट कंट्रोल, आगे और पीछे पार्किंग सेंसर, 360डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और लेवल2 ADAS जैसी आधुनिक सुरक्षा तकनीक दी गई है. ADAS फीचर्स में ए़डॉप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन असिस्ट, फ्रंट असिस्ट और ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन जैसी सुविधाएं शामिल हैं, जो ड्राइविंग को ज्यादा सुरक्षित और आरामदायक बनाती हैं.

6 मिनट में खत्म हुई पहली खेप

Kodiaq RS की बुकिंग 22 जून से शुरू की थी. पहली खेप में केवल 50 यूनिट्स उपलब्ध थीं. कंपनी के मुताबिक, ग्राहकों का उत्साह इतना ज्यादा था कि सभी 50 गाड़ियां महज 6 मिनट में बुक हो गईं. अब कंपनी आने वाले हफ्तों में इसकी डिलीवरी शुरू करेगी. नई Skoda Kodiaq RS उन ग्राहकों के लिए शानदार विकल्प बनकर आई है जो लग्जरी, दमदार परफॉर्मेंस, आधुनिक टेक्नोलॉजी और बेहतरीन सेफ्टी फीचर्स वाली प्रीमियम SUV खरीदना चाहते हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply