CricketIndia

​New Zealand Test Series के लिए Team India में शामिल हुए Gurnoor Brar, Kuldeep Yadav रिलीज

 तेज गेंदबाज गुरनूर बरार को न्यूजीलैंड के खिलाफ 19 नवंबर से शुरू होने वाली दो टेस्ट मैच की शृंखला के लिए शनिवार को भारतीय टीम में शामिल किया गया जबकि स्पिनर कुलदीप यादव को रिलीज कर दिया गया क्योंकि इस शृंखला में तेज गेंदबाजों के अनुकूल पिचें मिलने की उम्मीद है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने बयान में कहा, ‘‘पुरुष चयन समिति ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 19 नवंबर 2026 से वेलिंगटन में शुरू होने वाली दो टेस्ट मैच की शृंखला के लिए भारतीय टीम में गुरनूर बरार को शामिल किया है।’’ 

​New Zealand Test Series के लिए Team India में शामिल हुए Gurnoor Brar, Kuldeep Yadav रिलीज

बयान के अनुसार, ‘‘कुलदीप यादव को भारत में जारी घरेलू क्रिकेट में खेलने के लिए टेस्ट टीम से रिलीज किया जाएगा।’’ टेस्ट टीम में चयन के बाद बरार रविवार को माउंट मोनगानुई में होने वाले पांचवें और अंतिम एकदिवसीय मैच के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। बरार की हार्ड लेंथ से अतिरिक्त उछाल हासिल करने की क्षमता मेजबान टीम के बल्लेबाजों के लिए परेशानी खड़ी कर सकती है। संभावना है कि भारत शृंखला के पहले टेस्ट में प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में चार तेज गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरेगा। आकाश दीप, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा भी टीम का हिस्सा हैं। 

तेज गेंदबाजों के अनुकूल परिस्थितियों को देखते हुए कुलदीप के दो टेस्ट मैच की अंतिम एकादश में जगह बनाने की संभावना नहीं थी। ऐसे में वह एकदिवसीय शृंखला के बाद घरेलू क्रिकेट खेलने के लिए भारत लौटेंगे। बीसीसीआई ने बताया कि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी बेसिन रिजर्व में होने वाले मुकाबले से पहले टीम से जुड़ गए हैं। पंत साइड स्ट्रेन की चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाने के कारण भारत ए की शृंखला में नहीं खेल सके थे। भारतीय टेस्ट टीम के अधिकांश खिलाड़ियों को भारत ए की शृंखला में खेलकर अभ्यास का अच्छा मौका मिला।

 हालांकि कप्तान शुभमन गिल भारत ए की शृंखला में नहीं खेले लेकिन लाल गेंद से क्रिकेट की तैयारियों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए तीन मैच के बाद एकदिवसीय टीम से हट गए थे। दूसरा टेस्ट 27 नवंबर से क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा। 

भारत की संशोधित टेस्ट टीम

शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, लोकेश राहुल, देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, रविंद्र जडेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, साई सुदर्शन, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज और गुरनूर बरार।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply