Satya Report: ICC Women’s T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले न्यूजीलैंड ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस बार टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का बेहतरीन संतुलन देखने को मिल रहा है। कुछ खिलाड़ी पहली बार वर्ल्ड कप में हिस्सा लेंगी, जबकि कई सीनियर स्टार इस टूर्नामेंट के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह सकती हैं। टीम की कप्तानी अमेलिया केर के हाथों में होगी, जिन्होंने पिछले वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 15 विकेट हासिल किए थे।

युवा खिलाड़ियों को मिला बड़ा मौका
इस बार टीम में कुछ नए चेहरों को भी शामिल किया गया है, जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन किया है। ऑफ स्पिन ऑलराउंडर नेंसी पटेल और युवा बल्लेबाज इजी शार्प को पहली बार वर्ल्ड कप स्क्वॉड में जगह मिली है। नेंसी पटेल ने अपने डेब्यू सीजन में ही शानदार गेंदबाजी कर चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा। वहीं 21 साल की इजी शार्प टीम की सबसे युवा खिलाड़ी हैं और उन्होंने अंडर 19 स्तर पर कप्तानी भी की है।
दिग्गज खिलाड़ियों का आखिरी वर्ल्ड कप
इस टूर्नामेंट के साथ न्यूजीलैंड की कुछ अनुभवी खिलाड़ी अपने इंटरनेशनल करियर को अलविदा कह सकती हैं। सोफी डिवाइन और लिया ताहुहु पहले ही वनडे क्रिकेट से संन्यास ले चुकी हैं और यह टी20 वर्ल्ड कप उनके करियर का आखिरी बड़ा टूर्नामेंट होगा। इसके अलावा अनुभवी बल्लेबाज सुजी बेट्स भी इस टूर्नामेंट के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से विदाई ले सकती हैं। ऐसे में टीम इन खिलाड़ियों को यादगार विदाई देने के इरादे से मैदान में उतरेगी।
स्पिन अटैक और ग्रुप चुनौती
की टीम का स्पिन विभाग काफी मजबूत नजर आ रहा है। कप्तान अमेलिया केर के साथ सुजी बेट्स, फ्लोरा डेवोनशायर और नेंसी पटेल स्पिन की जिम्मेदारी संभालेंगी। इंग्लैंड की परिस्थितियों में स्पिन गेंदबाजों की भूमिका अहम रहने वाली है। टीम को ग्रुप 2 में इंग्लैंड, आयरलैंड, स्कॉटलैंड, श्रीलंका और वेस्टइंडीज के साथ रखा गया है, जहां हर मुकाबला चुनौतीपूर्ण होगा।
शेड्यूल और स्क्वॉड
न्यूजीलैंड अपना पहला मैच 14 जून को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेगा। इसके बाद टीम 17 जून को श्रीलंका, 20 जून को आयरलैंड, 23 जून को स्कॉटलैंड और 28 जून को इंग्लैंड से भिड़ेगी। टूर्नामेंट से पहले टीम बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास मैच भी खेलेगी।
टीम स्क्वॉड में , सुजी बेट्स, सोफी डिवाइन, फ्लोरा डेवोनशायर, इजी गेज, मैडी ग्रीन, ब्रूक हॉलिडे, ब्री इलिंग, पॉली इंग्लिस, जेस केर, रोजमेरी मेयर, नेंसी पटेल, जॉर्जिया प्लिमर, इजी शार्प और लिया ताहुहु शामिल हैं।



