CrimeIndiaTrendingUttar Pradesh

Nikhar Murder Case: 5 हजार रुपये के लिए जासूसी! कोलकाता से गिरफ्तार ट्रैफिक सार्जेंट और गार्ड भेजते थे लोकेशन..

Nikhar Murder Case: 5 हजार रुपये के लिए जासूसी! कोलकाता से गिरफ्तार ट्रैफिक सार्जेंट और गार्ड भेजते थे लोकेशन..

हत्या से एक महीने पहले से रखी जा रही थी नजर

जांच में 24 जुलाई से 23 अगस्त के बीच कई बार लोकेशन ट्रेस किए जाने के पुख्ता साक्ष्य मिले हैं। इससे साफ है कि निखार की हर गतिविधि पर हत्या से काफी पहले से नजर रखी जा रही थी।24 अगस्त को जिस दिन वारदात हुई, उस दिन दोपहर में निखार के मोबाइल की लोकेशन चार बार ट्रेस की गई थी।

सटीक लोकेशन मिलते ही शूटर चांडिल थाना क्षेत्र के आसनबनी स्थित ‘टेंथ माइल स्टोन’ होटल के पास पहुंचा और निखार सबलोक की गोली मारकर हत्या कर दी।

डिजिटल साक्ष्य और CDR खंगालने में जुटी पुलिस

पुलिस ने आरोपियों के पास से जब्त मोबाइलों का कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और डिजिटल डेटा खंगालना शुरू कर दिया है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि लोकेशन किसके कहने पर किसे भेजी जा रही थी।गौरतलब है कि इस हत्याकांड में अशोक सिंह राघव, सुनील रजक, रितेश सिंह, राजकुमार सिंह उर्फ प्रिंस, अंकित सिंह और अभिमन्यु सिंह उर्फ सिंटू सिंह पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस अब मुख्य शूटर सागर सिंह की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply