Mumbai Indians: आईपीएल 2026 खत्म हो चूका है और इस दौरान सभी टीमें अपनीअपनी टीम की समीक्षा करने में लगी हुई हैं. आरसीबी ने लगातार दूसरी बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम किया. आईपीएल 2026 में सबसे खराब प्रदर्शन मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंटस की टीम का रहा. मुंबई इंडियंस की टीम, आईपीएल 2026 के पॉइंट्स टेबल में नंबर 9 पर थी.

हार्दिक पंड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम को 14 में से 10 मैचों में हार का सामना करना पड़ा, वहीं 4 मैचों में ही जीत मिली. मुंबई इंडियंस की टीम में आपसी मतभेद की खबरें आ रही थीं, ऐसे में माना जा रहा है कि आईपीएल 2027 में मुंबई की टीम की कप्तानी में बदलाव होने वाला है.
हार्दिक पंड्या से छिनेगी Mumbai Indians की कप्तानी
हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 में रोहित शर्मा की जगह अपना कप्तान बनाया था. उससे पहले हार्दिक पंड्या ने आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटंस को आईपीएल का ख़िताब जीताया था, वहीं उसके बाद आईपीएल 2023 में हार्दिक पंड्या ने गुजरात की टीम को आईपीएल के फाइनल में पहुंचाया, लेकिन अंतिम 2 गेंद पर रविंद्र जडेजा की वजह से उन्हें फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स से हार का सामना करना पड़ा.
इसके बाद आईपीएल 2024 में उन्हें मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में शामिल किया. मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पंड्या को अपनी टीम का कप्तान बनाया, लेकिन उनकी कप्तानी में टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा. 3 सीजन में से 2 सीजन तो टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई तक नही कर सकी. वहीं 1 सीजन प्लेऑफ में जगह बनाई तो फाइनल में जगह बनाने से चूक गई और आईपीएल 2025 में क्वालीफायर 2 में हारकर बाहर हो गई.
रोहित शर्मा कप्तान तो तिलक वर्मा होंगे Mumbai Indians के उपकप्तान
पीटीआई के लिए क्रिकेट कवर करने वाले जर्नलिस्ट कुशन सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर लिखा कि जब मुंबई इंडियंस के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना खत्म हो गई थी, तभी हार्दिक पांड्या ने मैनेजमेंट को सूचित कर दिया था कि वे वापस नहीं आएंगे.
Jab Playoff ke chances khatm ho gayi, uske baad hi Hardik ne MI management ko inform kar diya thaa he wont stay back. Dekho, KKR, DC, LSG all 3 will require new captains. And also don’t discount CSK. HP will be in demand.
AS far as MI, I think @ImRo45 should be made skipper for… https://t.co/yls5fqJain— Kushan Sarkar May 29, 2026
उन्होंने अपने ट्वीट में आगे लिखा कि IPL 2027 के लिए रोहित शर्मा को कप्तान बनाया जाना चाहिए. वहीं, उनके डिप्टी यानी उपकप्तान के रूप में तिलक वर्मा को नियुक्त करना चाहिए या फिर सीधे उन्हें कप्तान बना देना चाहिए, जो भारत की टी20आई टीम की कप्तानी के तीन दावेदारों में शामिल हैं.
रोहित शर्मा अभी 39 साल के हैं, वहीं तिलक वर्मा अभी 23 साल के हैं और हिटमैन की निगरानी में वो कप्तानी की बारीकियां सीख सकते हैं, जिससे आगे वो मुंबई इंडियंस की कप्तानी लंबे समय तक करते नजर आ सकते हैं.



