TrendingUttar Pradesh

​मेरठ में नितिन नबीन का सपा-कांग्रेस पर हमला : बोले- परिवारवाद में उलझी सपा, योगी ने यूपी को बनाया ‘उत्तम प्रदेश’

​मेरठ में नितिन नबीन का सपा-कांग्रेस पर हमला : बोले- परिवारवाद में उलझी सपा, योगी ने यूपी को बनाया ‘उत्तम प्रदेश’

मेरठ, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने सोमवार को मेरठ में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सपा पर परिवारवाद को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि जब पार्टी सत्ता में थी, तब उसने प्रदेश और जनता की भलाई को प्राथमिकता देने के बजाय सिर्फ अपने परिवार के बारे में सोचा।

नितिन नबीन ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब कानून का राज है और प्रदेश विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा और कांग्रेस के लोग सत्ता हासिल करने के लिए जनता को बांटने का काम कर रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने विकास के क्षेत्र में तेजी से प्रगति की है और उन्होंने प्रदेश को ‘उत्तम प्रदेश’ बनाने का काम किया है।

नितिन नबीन ने कहा कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। जनसभा के दौरान उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए विपक्षी दलों पर राजनीतिक निशाना साधा।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply