IndiaUttar Pradesh

Noida International Airport: जेवर एयरपोर्ट से आज शुरू होंगी धर्मशाला-जयपुर और श्रीनगर समेत 11 नए शहरों के लिए उड़ानें, देखें पूरा शेड्यूल और रूट

Noida Airport News: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए आज का दिन बेहद खास है. एयरपोर्ट से आज से जयपुर और धर्मशाला समेत 11 नए शहरों के लिए घरेलू उड़ान सेवाएं शुरू होने जा रही हैं. इन सभी नए रूटों पर विमानों का संचालन देश की दिग्गज विमानन कंपनी इंडिगो की ओर से किया जाएगा. इन नई फ्लाइट्स के शुरू होने के बाद नोएडा एयरपोर्ट से संचालित होने वाले कुल हवाई मार्गों की संख्या बढ़कर अब 16 हो जाएगी.

Noida International Airport: जेवर एयरपोर्ट से आज शुरू होंगी धर्मशाला-जयपुर और श्रीनगर समेत 11 नए शहरों के लिए उड़ानें, देखें पूरा शेड्यूल और रूट

बता दें कि जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से डोमेस्टिक फ्लाइट्स का कमर्शियल ऑपरेशन 15 जून से ही शुरू हो चुका है, जहां शुरुआत में बेंगलुरु, नवी मुंबई, अमृतसर, हैदराबाद और जम्मू के लिए नियमित उड़ानें चल रही थीं. अब इस नेटवर्क का बड़ा विस्तार किया गया है.

इन 11 नए शहरों के लिए आज से भरें उड़ान

  • जयपुर, जोधपुर
  • श्रीनगर, जम्मू
  • धर्मशाला
  • देहरादून, पंतनगर
  • लखनऊ, बरेली
  • भोपाल
  • चंडीगढ़

बरेली और किशनगढ़ के लिए दिन निर्धारित

इन शहरों में से बरेली और किशनगढ़ के लिए उड़ानें नियमित न होकर सप्ताह के कुछ निर्धारित दिनों में ही संचालित होंगी. बरेली के लिए सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को फ्लाइट मिलेगी, जबकि किशनगढ़ के लिए मंगलवार, गुरुवार और शनिवार का दिन तय किया गया है. बाकी शहरों के लिए रोजाना तय शेड्यूल के अनुसार सेवाएं मिलेंगी.

बेंगलुरु और जोधपुर रूट की सबसे ज्यादा डिमांड

नए रूट चालू होने के पहले ही दिन यात्रियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. बुधवार की उड़ानों के लिए बेंगलुरु और जोधपुर जाने वाले मुसाफिरों की संख्या सबसे ज्यादा है. आंकड़ों के मुताबिक, बेंगलुरु रूट पर 95% और जोधपुर रूट पर 83% एडवांस में ही बुक हो चुकी हैं.

दिन और रात के हवाई किराये में बड़ा अंतर

अगर आप नोएडा एयरपोर्ट से सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो टिकट बुकिंग के समय का ध्यान रखें. एयरपोर्ट पर समय के अनुसार हवाई किराये के दामों में अंतर रखा गया है. रात के समय उड़ान भरना दिन की तुलना में थोड़ा महंगा पड़ेगा, जबकि दिन के वक्त फ्लाइट्स के टिकट काफी किफायती दामों पर उपलब्ध हैं.

रोजाना 32 बार गूंजेगी विमानों की गड़गड़ाहट

इन नई फ्लाइट्स के शुरू होने के बाद नोएडा एयरपोर्ट के रनवे पर अब प्रतिदिन विमान 32 बार लैंडिंग और टेकऑफ करेंगे. कोहरे के सीजन को देखते हुए यह एयरपोर्ट पूरी तरह हाईटेक है. यहां अत्याधुनिक कैट3 सिस्टम जैसे उपकरण लगे हैं, जिससे घने कोहरे या जीरो विजिबिलिटी के दौरान भी रनवे पर विमान आसानी से लैंड और टेकऑफ कर सकेंगे.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply