IndiaTrendingUttar Pradesh

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नेटवर्क विस्तार, अब 14 शहरों के लिए 34 उड़ानों का संचालन

नोएडा : नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून को वाणिज्यिक परिचालन शुरू होने के बाद उड़ानों का दायरा लगातार बढ़ रहा है। बुधवार से एयरपोर्ट के नेटवर्क में नौ नए शहर शामिल हो गए हैं। इसके साथ ही अब एयरपोर्ट से कुल 14 शहरों के लिए 34 उड़ानों का संचालन किया जा रहा है। एयरपोर्ट प्रबंधन ने अगले दो सप्ताह में श्रीनगर के लिए भी उड़ान सेवा शुरू करने की योजना बनाई है।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नेटवर्क विस्तार, अब 14 शहरों के लिए 34 उड़ानों का संचालन

बुधवार से लखनऊनोएडा उड़ान सेवा नियमित रूप से शुरू हो गई। सुबह 8:05 बजे लखनऊ से पहली नियमित फ्लाइट नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंची, जबकि शाम को इसकी वापसी की उड़ान निर्धारित की गई। बेंगलुरु की उड़ान भी लखनऊ से होकर नोएडा के लिए संचालित की जा रही है, जिसमें नोएडा को लेओवर स्टेशन बनाया गया है।

एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार, वर्तमान में मुंबई और लखनऊ के लिए प्रतिदिन दोदो उड़ानों का संचालन होगा। वहीं, बरेली के लिए सप्ताह में पांच दिन उड़ान सेवा उपलब्ध रहेगी। राजस्थान के प्रमुख मार्बल उद्योग केंद्र किशनगढ़ को भी जल्द एयरपोर्ट नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। बुधवार सुबह 6:25 बजे लखनऊ के लिए उड़ान रवाना हुई, जबकि सुबह 8:25 बजे जयपुर से पहली फ्लाइट एयरपोर्ट पर उतरी।

अब तक एयरपोर्ट से हैदराबाद, अमृतसर, बेंगलुरु, मुंबई और जम्मू के लिए नियमित सेवाएं संचालित हो रही थीं। बुधवार से लखनऊ, चंडीगढ़, धर्मशाला, पंतनगर, बरेली, जोधपुर, जयपुर, भोपाल और देहरादून भी इस नेटवर्क में शामिल हो गए हैं। हालांकि, जयपुर से आने वाली पहली उड़ान निर्धारित समय से कुछ देर से पहुंची। गुरुवार से अजमेर के लिए भी उड़ान सेवा शुरू होने की संभावना है। फिलहाल एयरपोर्ट से इंडिगो और अकासा एयर अपनी सेवाएं संचालित कर रही हैं।

कनेक्टिविटी मजबूत करने पर जोर

एयरपोर्ट तक यात्रियों की बेहतर पहुंच सुनिश्चित करने के लिए नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण ईबस सेवाओं के विस्तार पर काम कर रहे हैं। हालांकि, एसी ईबसों के लिए चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर अभी भी चुनौती बना हुआ है, जिसके कारण मांग के अनुरूप बसों की संख्या नहीं बढ़ाई जा सकी है। यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट प्रबंधन ने कैब सेवा भी उपलब्ध कराई है। इसके अलावा टर्मिनल भवन तक पहुंचाने के लिए हर 15 मिनट के अंतराल पर शटल बस सेवा का संचालन भी शुरू कर दिया गया है।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply