CricketIndia

विराट के मुरीद हुए नोवाक जोकोविच, कोहली को लेकर कह दी करोड़ों फैंस का दिल जीतने वाली बात

सर्बिया के टेनिस स्‍टार नोवाक जोकोविच ने अपने एक बयान से सभी क्रिकेट फैंस का ध्‍यान खींचा है।

विराट के मुरीद हुए नोवाक जोकोविच, कोहली को लेकर कह दी करोड़ों फैंस का दिल जीतने वाली बात

सर्बिया के टेनिस स्‍टार नोवाक जोकोविच ने अपने एक बयान से सभी क्रिकेट फैंस का ध्‍यान खींचा है। उन्‍होंने दिग्‍गज भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली से सीखने की बात कही। जोकोविच के इस बयान को विंबलडन ने शेयर किया। उन्होंने विराट को ग्लोबल स्टार बताया। जोकोविच ने विंबलडन की इस पोस्ट को इंस्टग्राम स्टोरी पर शेयर किया।

कोहली ग्‍लोबल स्‍टार

जोकोविच ने कहा, “विराट कोहली ग्लोबल स्टार हैं, खासकर भारत में। मैं पिछले 1015 सालों से खेल के बारे में बहुत कुछ सीख रहा हूं। मुझे अपनी स्किल पर काम करने की जरूरत है, इसलिए शायद विराट मुझे स्विंग की तकनीक पर मदद कर सके। मुझे उनके लिए बहुत सम्मान और प्रशंसा है।”

विराट कोहली ने कहा, “मैं कुछ समय से नोवाक के संपर्क में हूं। हम मैसेज में कुछ बातचीत करते हैं। वह संपर्क में रहने के लिए बहुत दयालु हैं। सबसे महान खिलाड़ियों की लिस्ट में वह मौजूद हैं।”

5 घंटे 15 मिनट तक चला मैच

39 साल नोवाक जोकोविक ने विंबलडन मंगलवार रात कनाडा के फेलिक्स आगर अलियासिमे को 76 , 36, 63, 67 , 76 से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्‍की की। यह मुकाबला 5 घंटे 15 मिनट तक चला और विंबलडन इतिहास का सबसे लंबा क्वार्टर फाइनल बन गया।

जीत के बाद जोकोविक ने कहा, “यही वो पल है जिनके लिए मैं आज भी टेनिस खेलता हूं। मैं अब भी अपने से 15 साल छोटे खिलाड़ियों से लड़ सकता हूं और सबसे कठिन मुकाबलों में उन्हें हरा सकता हूं। खुद से मेरी उम्मीदें हमेशा सबसे ऊंची रहती हैं।”

भारत का इंग्‍लैंड दौरा

भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों इंग्‍लैंड के दौरे पर है। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है। इसके बाद 3 वनडे मैच भी खेले जाएंगे। 14 जुलाई से वनडे सीरीज का आगाज होगा। विराट कोहली वनडे सीरीज में एक्‍शन में नजर आएंगे। उन्‍होंने वनडे सीरीज की तैयारी शुरू कर दी है।

वनडे सीरीज का शेड्यूल

  • पहला वनडे: 14 जुलाई
  • दूसरा वनडे: 16 जुलाई
  • तीसरा वनडे: 19 जुलाई

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply