CricketIndia

जसप्रीत बुमराह के खराब फॉर्म पर अब आया मुंबई इंडियंस का बयान, कोच ने कहा – उसे थोड़ी मोहलत दो

Satya Report: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में इस टी20 लीग की ट्रॉफी को जीतने वाली 2 बड़ी टीमों के लिए अब तक सबकुछ सही नहीं रहा है। इसमें एक नाम मुंबई इंडियंस का है जिन्होंने आईपीएल 2026 में 8 मुकाबले खेले हैं लेकिन उसमें से सिर्फ दो ही मैचों को जीतने में कामयाब हो सके हैं और अंकतालिका में वह अभी 9वें नंबर पर हैं। ऐसे में प्लेऑफ में पहुंचने की रेस में खुद को शामिल रखना उनके लिए इस सीजन के बाकी बचे मुकाबलों में बिल्कुल भी आसान काम नहीं रहने वाला है। मुंबई इंडियंस के इस खराब प्रदर्शन की बड़ी वजह उनके स्टार खिलाड़ियों का उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन ना कर पाना है, जिसमें एक नाम जसप्रीत बुमराह का भी शामिल है जो 8 मैचों में खेलते हुए सिर्फ 2 विकेट ही अपने नाम करने में कामयाब हो सके हैं। ऐसे में उनके इस खराब फॉर्म को लेकर अब मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी कोच कायरन पोलार्ड का बड़ा बयान सामने आया है।

जसप्रीत बुमराह के खराब फॉर्म पर अब आया मुंबई इंडियंस का बयान, कोच ने कहा - उसे थोड़ी मोहलत दो
जसप्रीत बुमराह के खराब फॉर्म पर अब आया मुंबई इंडियंस का बयान, कोच ने कहा – उसे थोड़ी मोहलत दो

उसे थोड़ा समय दें

मुंबई इंडियंस की टीम को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा, जिसमें उन्होंने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 243 रनों का स्कोर बनाया था, लेकिन इस टारगेट का बचाव करने में वह कामयाब नहीं हो सके। इस मुकाबले के बाद कायरन पोलार्ड ने जसप्रीत बुमराह के फॉर्म को लेकर कहा कि हम बदकिस्मत हैं आप जानते हैं, कि हम हमेशा लोगों की नजरों में रहते हैं। इसलिए जब भी खराब प्रदर्शन करते हैं तो सभी की नजरों में आ जाते हैं। लेकिन जब आम लोगों के पास नौकरी होती है और वे गलत ईमेल भेजते हैं, तो उनके पास उसे सुधारने का मौका होता है वहीं हमारे पास ऐसा मौका नहीं है। जसप्रीत बुमराह को जानने के बाद मुझे पता है कि वह और भी ज्यादा ऊंचाइयों के साथ वापसी करेगा और विकेट लेगा। हम सभी को उम्मीद है कि वह जल्द ही फॉर्म में वापसी करेंगे और फिर से उसी पुरानी लय में दिखाई देंगे लेकिन अभी हमें उसे थोड़ा समय देना चाहिए।

अभी हमारे पास वापसी करने का पूरा मौका

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस 8 मैच खेलने के बाद छह मुकाबलों में हार का सामना कर चुकी है, जिसके बाद उनके लिए प्लेऑफ में पहुंचने की राह काफी मुश्किल जरूर हो गई है। इसको लेकर कायरन पोलार्ड ने कहा कि अभी हम इस टूर्नामेंट से बाहर नहीं हुए हैं और हमने हार नहीं मानी है। हम अभी वापस जाकर देखेंगे कि हम इस सीजन कितना आगे बढ़ सकते हैं। बता दें कि मुंबई इंडियंस को इस सीजन में अब अपना अगला मुकाबला 2 मई को चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के खिलाफ खेलना है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply