Satya Report: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बड़ा तोहफा दिया है। गंगा एक्सप्रेसवे पर अब 15 दिनों तक किसी भी प्रकार का टोल टैक्स नहीं लिया जाएगा। मुख्यमंत्री के निर्देश पर उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। इस फैसले से एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले लाखों यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा और लोगों को कुछ समय के लिए मुफ्त यात्रा का लाभ मिल सकेगा। सरकार की इस पहल से आम जनता को राहत मिलेगी और एक्सप्रेसवे के इस्तेमाल को भी बढ़ावा मिलेगा। साथ ही, यह फैसला प्रदेश में बेहतर समन्वय और सुगम यातायात को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

कितना तय किया गया है टोल
सरकार की तरफ से त किए गए टोल चार्ज के मुताबिक, गंगा एक्सप्रेसवे पर अगर आप कार जीप और अन्य छोटी गाड़ियों से मेरठ से प्रयागराज जाएंगे तो आपको 1515 रुपये का टोल चुकाना होगा। गंगा एक्सप्रेसवे पर कार और हल्के वाहनों के लिए अनुमानित टोल दर 2.55 रुपये प्रति किलोमीटर तय की गई है। यानी मेरठ से प्रयागराज तक कार से यात्रा करने पर करीब 1515 रुपये टोल आपको देना है।
खबर अपडेट जारी है….



