DharamIndiaTrending

Numerology: 25, 30 या 36? मूलांक से जानें किस उम्र में चमकेगा आपका करियर, कहीं यही तो नहीं वो गोल्डन ईयर?

Numerology: क्या आपने कभी गौर किया है कि कुछ लोगों को तो सफलता कम ही उम्र में मिल जाती है लेकिन कुछ को उनकी मेहनत का फल थोड़ा देरी से मिलता है। अकंज्योतिष की मानें तो ऐसा मूलांक के कारण होता है। कुछ मूलांक वाले कम ही उम्र में बुलंदियों पर पहुंच जाते हैं तो कुछ को इसके लिए लंबा प्रयास करना होता है। लेकिन हर किसी की लाइफ में कभी न कभी ऐसा ‘टर्निंग पॉइंट’ जरूर आता है जब उनकी पूरी लाइफ बदल जाती है। चलिए जानते हैं आपकी लाइफ में ये टर्निंग पॉइंट कब आएगा।

Numerology: 25, 30 या 36? मूलांक से जानें किस उम्र में चमकेगा आपका करियर, कहीं यही तो नहीं वो गोल्डन ईयर?
Numerology: 25, 30 या 36? मूलांक से जानें किस उम्र में चमकेगा आपका करियर, कहीं यही तो नहीं वो गोल्डन ईयर?

मूलांक 1

इस मूलांक का भाग्योदय आमतौर पर 22 से 28 वर्ष के बीच होता है। अंकज्योतिष अनुसार इस उम्र में मूलांक 1 वालों को करियर में बड़ा ब्रेक मिलता है या ये किसी बड़े पद पर आसीन होते हैं।

मूलांक 2

मूलांक 2 वालों की किस्मत अक्सर 24 से 30 की उम्र में चमकती है। इस दौरान इन्हें आर्थिक मजबूती मिलती है। अंकज्योतिष अनुसार मूलांक 2 वालों का भाग्योदय अक्सर शादी के बाद होता है।

मूलांक 3

मूलांक 3 वालों के लिए 27 से 32 वर्ष की उम्र टर्निंग पॉइंट साबित होती है। इन वर्षों में इस मूलांक वाले करियर में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हैं।

मूलांक 4

मूलांक 4 वालों के लिए 30 से 36 वर्ष की उम्र करियर के लिहाज से गोल्डन समय साबित होती है। इस दौरान आपकी जिंदगी में कई बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं। 30 के बाद आपका अचानक से कभी भी भाग्योदय हो सकता है। 

मूलांक 5

मूलांक 5 वालों का भाग्योदय 21 की उम्र में ही हो जाता है। अगर ये सही दिशा में काम करें तो 27 की उम्र तक ये सुनहरी सफलता पा सकते हैं।

मूलांक 6

मूलांक 6 वालों का करियर 25 से 31 की उम्र में चमकने के प्रबल योग रहते हैं। इस दौरान इन्हें हर काम में सफलता मिलती है। कला, मीडिया या ग्लैमर की दुनिया में नाम कमाने का यह सबसे बढ़िया समय होता है।

मूलांक 7

मूलांक 7 वालों के करियर में टर्निंग पॉइंट 27 से 34 की उम्र में आता है। अगर इस दौरान आप किसी भी काम में अपना शत प्रतिशत देते हैं तो आपको सफल होने से कोई रोक नहीं सकता। 

मूलांक 8

मूलांक 8 वालों की किस्मत अमूमन 32 की उम्र के बाद ही चमकती है। कहते हैं सबसे देरी से सफलता इसी मूलांक के लोगों को मिलती है। लेकिन इनकी सफलता स्थायी होती है।

मूलांक 9

मूलांक 9 वालों का भाग्योदय 26 से 33 के बीच में कभी भी हो सकता है। ऐसे में इस दौरान आपको जो भी अवसर मिलें उसे हाथ से बिल्कुल भी न जाने दें। 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply