DharamIndia

Numerology: इस मूलांक के लोग होते हैं अच्छे मार्गदर्शक, इनकी सलाह आपको बना सकती है जीरो से हीरो

Satya Report: Numerology: अंक ज्योतिष में कुछ ऐसे मूलांक भी हैं जिनको अच्छा मार्गदर्शक माना जाता है। ये लोग अपने ज्ञान से दूसरों के जीवन को भी प्रकाशमय कर सकते हैं। इन मूलांकों में सबसे पहला जिक्र आता है मूलांक 3 का। गुरु के प्रभाव के कारण इनका स्वभाव एक शिक्षक की तरह होता है और इसलिए जो भी सलाह ये देते हैं वो लोगों के बहुत काम आती है। इसके अलावा मंगल के स्वामित्व वाले मूलांक 9 वालों को भी अच्छा सलाहकार और मार्गदर्शक माना जाता है। आइए विस्तार से जानते हैं इनके बारे में। 

Numerology: इस मूलांक के लोग होते हैं अच्छे मार्गदर्शक, इनकी सलाह आपको बना सकती है जीरो से हीरो
Numerology: इस मूलांक के लोग होते हैं अच्छे मार्गदर्शक, इनकी सलाह आपको बना सकती है जीरो से हीरो

मूलांक 3

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 और 30 तारीख को होता है उनका मूलांक 3 होता है। अंक ज्योतिष में मूलांक 3 के स्वामी ग्रह गुरु हैं। गुरु के प्रभाव के कारण इस मूलांक वाले भी ज्ञान और दूरदर्शी माने जाते हैं। इनकी सलाह सामने वाले को जीरो से हीरो बना सकती है। ये लोग जटिल से जटिल समस्या का समाधान भी बहुत आसानी से निकाल सकते हैं। खास बात ये भी है कि ये निस्वार्थ भाव से हर किसी की मदद करते हैं इसलिए लोग इनसे मार्गदर्शन पाना भी चाहते हैं। इनकी चाहत होती है कि इनके संपर्क में रहने वाला हर व्यक्ति जीवन में ऊंचाइयां छुए। इनके जीवन में अनुशासन देखने को मिलता है और साथ ही नैतिक मूल्यों का भी ये पालन करते हैं। इनके गंभीर और ज्ञान से भरे शब्द लोगों के जीवन में अच्छे बदलाव ला सकते हैं, इसलिए इनको अच्छा मार्गदर्शकों की श्रेणी में सबसे ऊपर रखा जाता है। 

मूलांक 9

मूलांक 9 वालों को अच्छा रणनीतिकार माना जाता है। इस मूलांक के स्वामी ग्रह मंगल हैं जिन्हें साहस और ऊर्जा का कारक माना जाता है। साथ ही मंगल सेनानायक भी हैं जो ग्रहों की सेना का मार्गदर्शन करता है। इसी तरह मूलांक 9 वाले भी मार्गदर्शन करने में अच्छे माने जाते हैं। जीवन के अनुभवों से सीखकर ये खुद भी सही दिशा चुनते हैं और कोई इनसे सलाह मांगता है तो उसे भी सही दिशा दिखाते हैं। जीवन के संघर्षों पर कैसे विजय प्राप्त करनी है इसके बारे में मूलांक 9 वाले भलीभांति जानते हैं और इसलिए लोग इनकी सलाह लेना पसंद करते हैं। 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply