छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत की आगामी फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की एक विशेष स्क्रीनिंग में हिस्सा लिया। रायपुर के एक प्रमुख मॉल में आयोजित इस खास शो के दौरान फिल्म जगत और राजनीति की कई बड़ी हस्तियां एक साथ नजर आईं। इस विशेष प्रदर्शन में कंगना रनौत के साथ राज्य सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री, भारतीय जनता पार्टी के सांसद, विधायक और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह फिल्म लोगों को साहस तथा समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की प्रेरणा देगी।

रायपुर के एक मॉल में आयोजित फिल्म के इस विशेष प्रदर्शन में कंगना रनौत, राज्य सरकार के कई मंत्री, भारतीय जनता पार्टी के सांसद एवं विधायक तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
फिल्म देखने के बाद पत्रकारों से बातचीत में साय ने इसे एक उत्कृष्ट फिल्म बताते हुए कहा कि यह अपने दायित्वों का बहादुरी के साथ निर्वहन करने के महत्व को रेखांकित करती है।
उन्होंने कहा, “यह बहुत अच्छी फिल्म है और निश्चित रूप से लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। यह बताती है कि कर्तव्यों का निर्वहन साहस और निष्ठा के साथ कैसे किया जाना चाहिए।”
मुख्यमंत्री ने विशेष स्क्रीनिंग के लिए छत्तीसगढ़ को चुनने पर कंगना रनौत का आभार व्यक्त किया और फिल्म में उनके अभिनय की सराहना की। फिल्म में रनौत ने एक नर्स की भूमिका निभाई है।
साय ने मुंबई के 26/11 आतंकवादी हमलों का उल्लेख करते हुए कहा कि फिल्म में उन स्वास्थ्यकर्मियों के साहस और समर्पण को दर्शाया गया है, जिन्होंने संकट के दौरान घायलों का उपचार किया था।
फ़िल्म में कंगना एक स्टाफ़ नर्स का किरदार निभा रही हैं, जो एक आम महिला है और जिसके समर्पण पर अक्सर किसी का ध्यान नहीं जाता।
डॉ. जयंतीलाल गाडा द्वारा पेश की गई ‘भारत भाग्य विधाता’ को PEN स्टूडियोज़, मणिकर्णिका फ़िल्म्स और परमहंस क्रिएशन्स ने Eunoia फ़िल्म्स LLP और फ्लोटिंग रॉक्स एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है।
Today
only at Prabhasakshi



