TrendingUttar Pradesh

​Census 2027: यूपी में तैयारियां समय से पूरी करें अफसर, एस पी गोयल ने दिए निर्दश  

​Census 2027: यूपी में तैयारियां समय से पूरी करें अफसर, एस पी गोयल ने दिए निर्दश  

लखनऊ, अमृत विचार। मुख्य सचिव एसपी गोयल ने जनगणना2027 की तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई साप्ताहिक समीक्षा बैठक में उन्होंने मास्टर ट्रेनर, फील्ड ट्रेनर, सुपरवाइजर और एन्युमरेटर के प्रशिक्षण की प्रक्रिया तय समय में पूरी कराने को कहा।

मुख्य सचिव ने बताया कि जनगणना के दूसरे चरण में 16 से 30 नवंबर तक स्वगणना होगी। इसके बाद एक दिसंबर से चार जनवरी तक घरघर जाकर जनसंख्या गणना की जाएगी। पांच से नौ जनवरी 2027 तक पुनरीक्षण राउंड चलेगा। उन्होंने आमजन को स्वगणना के लिए जागरूक करने के भी निर्देश दिए।

बैठक में डॉ. आंबेडकर मूर्ति स्थल विकास योजना की भी समीक्षा हुई। मुख्य सचिव ने सभी काम 31 दिसंबर तक पूरा कराने को कहा। पीएम सूर्यघर योजना की धीमी प्रगति वाले जिलों में वेंडर्स को सक्रिय करने और लंबित ऋण आवेदनों का निस्तारण कराने के निर्देश भी दिए।

औद्योगिक क्षेत्रों में लगेंगे श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर

सभी 75 जिलों के औद्योगिक क्षेत्रों, निर्माण स्थलों और औद्योगिक क्लस्टरों में एक से तीन दिवसीय श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। इनमें स्वास्थ्य जांच, विशेषज्ञ परामर्श, रेफरल, महिला श्रमिकों की स्वास्थ्य जरूरतों और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने की सुविधा दी जाएगी।

ये भी पढ़ें :

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply