
अटेर ब्लॉक के मल्लपुरा गांव स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय में 15 अगस्त के कार्यक्रम के दौरान बांटे गए लड्डू खाने के बाद तीन बच्चों की तबीयत बिगड़ गई।
अटेर ब्लॉक के मल्लपुरा गांव स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय में 15 अगस्त के कार्यक्रम के दौरान बांटे गए लड्डू खाने के बाद तीन बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। बच्चों ने लड्डू खाने के बाद उल्टी, दस्त और बुखार की शिकायत की।
बताया गया कि एक बच्ची के शरीर पर रेडनेस के निशान भी दिखाई दिए। उसे उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि दो बच्चों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों बच्चों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
घटना के बाद बच्चों के परिजनों ने भोजन की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए। इसी बात को लेकर परिजनों और भोजन वितरण करने वाले समूह के कर्मचारियों के बीच बहस भी हुई। मामला सामने आने के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया। अब यह जांच का विषय है कि बच्चों को बांटे गए लड्डू या भोजन में आखिर ऐसी क्या गड़बड़ी थी, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ी।



