Vishwanath Dham Darshan On Sawan First Monday: सावन के प्रथम सोमवार पर धर्मनगरी काशी पूरी तरह शिवमय हो गई। श्री काशी विश्वनाथ धाम में सुबह से ही बाबा विश्वेश्वर के जलाभिषेक और दर्शन के लिए श्रद्धालुओं तथा कांवड़ियों की भारी भीड़ उमड़ी। इस पावन अवसर पर मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया।

कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर किया गया अभिनंदन
मंडलायुक्त वाराणसी बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी, डिप्टी कलेक्टर, नायब तहसीलदार सहित मंदिर प्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने धाम पहुंचने वाले कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। पूरे धाम में “हरहर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष गूंजते रहे। मंदिर प्रशासन ने दर्शन, सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर व्यापक इंतजाम किए, जिससे श्रद्धालुओं को सुगमता से बाबा के दर्शन कराए जा सकें।
सावन के पहले सोमवार का महत्व
हिंदू मान्यता के अनुसार सावन का पहला सोमवार की आराधना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और अक्षत अर्पित कर जलाभिषेक करने से भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते हैं। मान्यता है कि सावन सोमवार का व्रत और विधिविधान से किया गया जलाभिषेक मनोकामनाओं की पूर्ति, सुखसमृद्धि, आरोग्य और परिवार के कल्याण का आशीर्वाद देता है।
कांवड़िए पवित्र नदियों से जल लाकर शिवलिंग पर अर्पित करते हैं, जिसे विशेष पुण्यदायी माना जाता है। आस्था, भक्ति और उत्साह के बीच आज पूरी तरह शिवमय नजर आया। श्रद्धालुओं का उत्साह और मंदिर प्रशासन की व्यवस्थाएं इस दिव्य आयोजन को और भी भव्य बना रही हैं।


