ओणम… केरल का सबसे बड़ा त्योहार है. इस मौके पर लोग घरों में रंगों को बिखेरकर रंगौली बनाते हैं और शानदार व्यंजनों का स्वाद भी चखते हैं. इस मौके पर अपनों को शुभकामनाएं भी भेजी जाती हैं. ये शुभकामनाएं पढ़ते ही चेहरे पर मुस्कुराहट और एक नई उमंग महसूस होती है. बताया जाता है कि थिरुवोणम का संबंध दैत्यराज महाबली से है. दैत्यराज महाबली का अपनी प्रजा से बेहद खास लगाव था. कहा जाता है कि साल में एक बार महाबली धरती पर आते हैं और कुछ दिनों तक यहीं रुकते हैं.

इसलिए केरल में उनका भव्य स्वागत किया जाता है और यहीं से ओणम की शुरुआत होती है. इसलिए घरों में लोग जश्न मनाते हैं. नए कपड़े, तरहतरह के पकवान और घर के बाहर भी जश्न मनाया जाता है.
इस मौके को और खास बनाने के लिए अपनों को भेजें ओणम की ये शुभकामनाएं.
ओणम 2026 की खास शुभकामनाएं
- फूल और रंगों से आपके घर में रंगोली सेज, खुशियां बरसे, दैत्यराज महाबली का आशीर्वाद मिले और आपकी जिंदगी में सुखसमृद्धि आए. हैप्पी ओणम!!
- केरल के ओणम का ये पावन पर्व आपके घर और जिंदगी में खुशियों की पूक्कलम और रिश्तों में प्यार की मिठास भर दे। ओणम हार्दिक शुभकामनाएं!
- दैत्यराज महाबली के आगमन के साथ आपके जीवन में भी नई उम्मीदे, नई खुशियों और नई शुरुआतों का आगमन हो। शुभ ओणम 2026!
- जैसे ओणम के पावन त्योहार की पूक्कलम हर रंग से खूबसूरत बनती है, उसी तरह आपका जीवन भी खुशियों के हर रंग से सजे। आपको और आपके परिवार को हैप्पी ओणम!
- ओणम का त्योहार लेकर आए समृद्धि की बहार, परिवार में खुशियां और रिश्तों में बेशुमार प्यार। शुभ ओणम!
- रंगबिरंगे फूलों की खुशबू, सदियों पुरानी परंपराएं और घर वालों का साथ। ओणम का ये पर्व आपके जीवन को इन सभी खुशियों से भर दे। शुभ ओणम!
- महाबली की कृपा से आप और आपके परिवार की जिंदगी खुशियों से जगमगाए और जिंदगी का हर सपना हकीकत बने, यही हमारी कामना है। मंगलमय ओणम!
- ओणम सिर्फ एक पर्व नहीं अपनों के साथ बैठकर खुशियां बांटने और रिश्तों को फिर से संजोने का खूबसूरत मौका है। आपको और आपके परिवार को शुभ ओणम!
- पावन पर्व ओणम की हर सुबह नई उम्मीद दे, हर शाम सुकून दे और हर दिन जीवन में खुशियों की नई वजह दे। शुभ ओणम!
- रिश्तों और अपनेपन की मिठास, परंपराओंरीति रिवाजों की खुशबू और खुशियों की सौगात आपके जीवन में हमेशा बनी रहे। हैप्पी ओणम!
- पूक्कलम के रंगों जैसी रंगीन हो जिंदगी, सद्या जैसी स्वादिष्ट हों खुशियां और महाबली के आशीर्वाद से हर सपना पूरा हो। शुभ ओणम!
- ओणम के इस पावन अवसर पर आपके घर में प्रेम का दीप जले, खुशियों की बारिश हो और समृद्धि हमेशा आपके साथ रहे। शुभ ओणम!
- प्यार से सजे आंगन की पूक्कलम और अपनों के साथ का ये त्योहार आपके जीवन को हमेशा खुशहाल रखे। शुभ ओणम!



