IndiaUttar Pradesh

​यूपी की वोटर लिस्ट में एक लाख डुप्लीकेट नाम! 2027 चुनाव से पहले सपा का बड़ा दावा

2027 विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची को लेकर समाजवादी पार्टी ने बड़ा मुद्दा उठा दिया है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दावा किया है कि प्रदेश की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में करीब एक लाख डुप्लीकेट मतदाता मिले हैं. पार्टी ने इन मतदाताओं की विधानसभा और बूथवार सूची चुनाव आयोग को सौंपने का दावा किया है. साथ ही डुप्लीकेट वोटर खोजने पर घोषित नकद पुरस्कार भी समाजवादी पार्टी को देने की मांग की है.

​यूपी की वोटर लिस्ट में एक लाख डुप्लीकेट नाम! 2027 चुनाव से पहले सपा का बड़ा दावा

के मुताबिक, प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों के 1 लाख 73 हजार 730 पोलिंग बूथों पर दर्ज 13 करोड़ 58 लाख 68 हजार 905 मतदाताओं की सूची की जांचपड़ताल की गई. पार्टी का दावा है कि इस प्रक्रिया में करीब एक लाख ऐसे मतदाता सामने आए, जिनका नाम, रिश्तेदार का नाम, पता, उम्र और अन्य विवरण एक जैसे हैं, लेकिन उनके EPIC नंबर अलगअलग दर्ज हैं.

सपा का आरोप है कि 17 नवंबर को प्रकाशित ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में बड़े पैमाने पर इस तरह की बहुप्रविष्टियां मिली हैं. पार्टी ने मतदाताओं के नाम, क्रम संख्या, बूथ संख्या और विधानसभा क्षेत्र के विवरण के साथ सूची ईमेल के जरिए भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश को भेजने की बात कही है.

गोरखपुर से लखनऊ तक डुप्लीकेट नामों के उदाहरण

सपा ने अपने ज्ञापन में कई जिलों के उदाहरण भी दिए हैं. इनमें गोरखपुर, लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, आगरा और अलीगढ़ शामिल हैं.

  • गोरखपुर शहर के एक बूथ पर एक ही मतदाता का नाम छह बार दर्ज होने का दावा.
  • लखनऊ की सरोजनी नगर सीट पर एक मतदाता का नाम पांच बार दर्ज होने की बात.
  • लखनऊ नॉर्थ और लखनऊ वेस्ट में भी एक ही व्यक्ति के नाम की तीनतीन प्रविष्टियां मिलने का दावा.
  • प्रयागराज की सोरांव सीट पर एक मतदाता का नाम पांच बार दर्ज होने की बात.
  • आगरा, वाराणसी और अलीगढ़ में भी एक ही व्यक्ति के नाम की कई प्रविष्टियां होने का दावा.

पार्टी का कहना है कि इन सभी मामलों में मतदाता का विवरण एक जैसा है, लेकिन EPIC नंबर अलगअलग हैं.

सपा ने चुनाव आयोग से मांगा नकद पुरस्कार

सपा का दावा है कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश की ओर से 11 नवंबर को डुप्लीकेट मतदाता खोजने वाले राजनीतिक दल या व्यक्ति को नकद पुरस्कार देने की घोषणा का हवाला देते हुए सपा ने अपने लिए पुरस्कार की मांग की है.

पार्टी का कहना है कि उसने करीब एक लाख डुप्लीकेट मतदाताओं की पहचान कर सबसे पहले विस्तृत सूची चुनाव आयोग को सौंपी है, इसलिए सभी घोषित नकद पुरस्कार समाजवादी पार्टी को दिए जाएं.

समाजवादी पार्टी ने इस मामले को सिर्फ तकनीकी गड़बड़ी तक सीमित नहीं रखा है. पार्टी ने सवाल उठाया है कि इतनी बड़ी संख्या में कथित डुप्लीकेट प्रविष्टियां ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में कैसे रह गईं? इससे चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची की शुद्धता पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

अखिलेश यादव की पार्टी ने मांग की है कि 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले युद्धस्तर पर अभियान चलाकर मतदाता सूची को शुद्ध किया जाए, ताकि चुनाव पारदर्शी, निष्पक्ष और स्वतंत्र तरीके से संपन्न हो सके.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply