India

​दुल्हन बनने में बचा है एक महीना…अभी से करें ये काम, चांद सा चमकने लगेगा चेहरा

दुल्हन बनने वाली लड़कियों को अपनी त्वचा को लेकर काफी चिंता सताती है. इसके लिए वो सैलून से महंगे पैकेज भी लेती हैं. हालांकि इतना करना ही काफी नहीं होता है. जब तक आपकी त्वचा अंदर से हेल्दी न हो तो ऊपरी देखभाल का भी कोई फायदा नहीं मिलता है. अगर आपकी भी शादी होने वाली है और वेडिंग डे पर आप चाहती हैं कि त्वचा नेचुरली ब्यूटीफुल दिखे. यहां तक कि पूरी पर्सनैलिटी बढ़िया दिखे तो आपको अपने रूटीन में कुछ काम जरूर करने चाहिए.

​दुल्हन बनने में बचा है एक महीना…अभी से करें ये काम, चांद सा चमकने लगेगा चेहरा

त्वचा हेल्दी रहे इसके लिए हर 8 या 10 दिन में स्क्रबिंग करना चाहिए. फेशियल की सिटिंग्स ली जा सकती हैं. हाथपैरों की साफसफाई का भी ध्यान रखें. हफ्ते में 2 से 3 बार कोई अच्छा नेचुरल फेस पैक लगाएं, लेकिन इसके अलावा भी जान लें कि आपको क्याक्या करना चाहिए.

मॉर्निंग में ग्लोइंग स्किन शॉर्ट्स

रोजाना सुबह अपने रूटीन में न्यूट्रिएंट्स रिच शॉट्स शामिल करें. आंवला, करी पत्ता, पुदीना, हरा धनिया, नीम की कुछ पत्तियां मिलाकर थोड़े से पानी के साथ पीस लें. इसे छानकर पिएं.इससे त्वचा ग्लोइंग भी बनेगी और मुंहासों से भी बचाव होता है.

डाइट में करें सुधार

सिर्फ स्किन केयर करना ही काफी नहीं होता है. सबसे जरूरी है कि आप अपनी डाइट में सुधार करें. इससे स्किन अंदर से हेल्दी बनती है. सुबह में सबसे पहले गुनगुना पानी पिएं और फिर कुछ देर बाद भीगे हुए नट्स ड्राई फ्रूट्स जैसे 23 बादाम, 1 अखरोट, 2 टुकड़े अंजीर खाएं. प्रोटीन से भरपूर नाश्ता करें. दोपहर में भरपूर सलाद और हरी सब्जियों तक…एक विटामिनमिनरल से भरपूर लंच लें. रात में हल्का और पौष्टिक खाना खाएं. इसी के साथ डाइट में विटामिन सी रिच फल एड करें.

One Month Bridal Skincare Routine Now

खुद को हाइड्रेट रखें

त्वचा मुलायम और चमकदार बनी रहे. इसके लिए जरूरी है कि आप खुद को हाइड्रेट रखें. पानी भरपूर मात्रा में पीने से शरीर से टॉक्सिन बाहर निकल जाते हैं, जिससे त्वचा भी ग्लोइंग, क्लियर और हेल्दी बनती है. आप चाहे तो डिटॉक्स वाटर को अपने रूटीन का हिस्सा बना सकती हैं.

रोजाना एक्सरसाइज करें

एक्सरसाइज करने से न सिर्फ आप फिट रहते हैं, बल्कि इससे आपकी स्किन भी जवां बनी रहती है. जरूरी है कि आप रोजाना फिजिकली खुद को एक्टिव जरूर रखें. इसके लिए आप या तो जिम जॉइन कर सकती हैं या फिर घर पर ही कुछ एक्सरसाइज करें. योग करना भी बेहद फायदेमंद रहता है.

डेली स्किन केयर इस तरह करें

दुल्हन बनने वाली हैं तो अपनी डेली स्किन केयर को बिल्कुल भी स्किप न करें. रोजाना 50 प्लस एसपीएफ वाली सनस्क्रीन लगाएं. त्वचा को हमेशा मॉइस्चराइज करके रखें. रात में डबल क्लींजिंग मेथड फॉलो करें. इसके बाद टोनर लगाएं और फिर मॉइस्चराइजर अप्लाई करें. इसके बाद अंडर आई मास्क या क्रीम अप्लाई करें. हाईड्रेटिंग लिप बाम लगाएं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply