IndiaTrendingUttar Pradesh

ऑपरेशन मुस्कान : 65 गुमशुदा सकुशल बरामद, एसपी ने परिवारों को लौटाई खुशियां

पीलीभीत। जिले में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव के निर्देश पर गठित पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए 65 गुमशुदा व्यक्तियों को सकुशल बरामद किया है। इसके बाद सभी को उनके परिजनों को सौंप दिया गया।

ऑपरेशन मुस्कान : 65 गुमशुदा सकुशल बरामद, एसपी ने परिवारों को लौटाई खुशियां
ऑपरेशन मुस्कान : 65 गुमशुदा सकुशल बरामद, एसपी ने परिवारों को लौटाई खुशियां

एसपी सुकीर्ति माधव के आदेश पर हुई कार्रवाई

बताया जा रहा है कि यह अभियान अप्रैल माह में जिले के अलगअलग थानों की पुलिस टीमों द्वारा चलाया गया, जिसमें लगभग 15 थानों ने सक्रिय भूमिका निभाई। पुलिस की इस कार्यवाही से 65 परिवारों को उनके बिछड़े सदस्य वापस मिल गए, जिससे घरों में फिर से खुशियां लौट आईं।

ऑपरेशन मुस्कान के तहत 65 गुमशुदा सकुशल बरामद

इस अभियान में बिलसंडा, माधोटांडा, शहर कोतवाली, न्यूरिया सहित जिले के करीब 15 थानों की पुलिस शामिल रही। पीलीभीत के एक दर्जन से अधिक थाना क्षेत्रों में पुलिस ने लगातार खोजबीन और अभियान चलाकर गुमशुदा लोगों को ट्रेस किया और सुरक्षित बरामद किया।

सभी को सुरक्षित बरामद कर परिजनों को सौंपा गया

वही एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत आगे भी अभियान जारी रहेगा, ताकि गुमशुदा बच्चों एवं व्यक्तियों को जल्द से जल्द उनके परिवारों से मिलाया जा सके।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply