
गुना ट्रिपल मर्डर में मां और लिव-इन पार्टनर समेत 3 की हत्या में मौसेरे भाई का रोल भी सामने आ रहा है. उसके उकसाने पर बेटे ने अपनी मां को मार डाला.
Murder Iilicit Relations: मध्य प्रदेश के गुना जिले में हुए ट्रिपल मर्डर केस (मां और लिव-इन पार्टनर समेत 3 की हत्या) में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. मां के लिव इन रिलेशन को लेकर मौसेरे भाई ने एक तरह उकसाते हुए कहा था- ‘हमारे खानदान की समाज में बदनामी हो रही है. समाज के लोग हम थूक रहे हैं. अब इन्हें खत्म कर दो.’ वह यही पर नहीं रुका. मौसेरे भाई ने यहां तक कहा दिया- ‘कई बार समझाने के बाद भी ये (मां) नहीं सुधर रही है. तेरी पत्नी भी इसी वजह से छोड़कर चली गई है. हद हो गई है. अब इन तीनों को खत्म कर देते हैं.’
बताया जा रहा है कि मौसेरे भाई के इतना कहने के बाद बेटे ने हत्या का मन बना लिया. इस बीच म्याना ट्रिपल मर्डर का खुलासा करते हुए पुलिस ने महिला के बेटे को धर दबोचा. वह ट्रिपल हत्याकांड का मास्टरमाइंड है. अवैध संबंध और जमीन विवाद की वजह से बेटे ने इन हत्याओं को अंजाम दिया. जांच में जुटी पुलिस टीम के अनुसार, गुरुवार (18 जून, 2026) को ओमप्रकाश शर्मा, विंदा बाई और रामकिशन एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे. पूर्व सुनियोजित साजिश के तहत महिला के सीताराम ने अपने मौसेरे भाई सुरेंद्र और एक अन्य साथी के साथ मिलकर ओम प्रकाश शर्मा, विंदा बाई और रामकिशन हत्या कर दी.
तीनों को गला दबाकर मार डाला
जांच टीम में शामिल पुलिसकर्मियों का कहना है कि सीताराम ने अपने मौसेरे भाई और अन्य के साथ मिलकर पहले तीनों का गला दबाकर हत्या कर दी. इसके बाद तीनों शवों को घर के अलग-अलग कमरों में छोड़कर फरार हो गए.
क्यों किया कत्ल?
पिछले दिनों गुना के म्याना कस्बे में एक घर के अलग-अलग कमरों से सड़ी लाशें मिलीं. जांच के दौरान तीनों हत्याओं के पीछे अवैध संबंध और जमीन विवाद का मामला सामने आया है. जांच में पता चला कि विंदा बाई जाटव का म्याना निवासी ओमप्रकाश शर्मा के बीच कथित अवैध संबंध था. इससे विंदा बाई का बेटा सीताराम नाराज था. मौसेरे भाई ने सीताराम से कहा कि इससे खानदान की बदनामी हो रही है. ऐसे में विंदा बाई को खत्म कर देना ही सही रहेगा.


