TrendingUttar Pradesh

Paper Leak Bill 2026: पेपर लीक रोकने वाले संशोधन विधेयक पर मंत्री दानिश आजाद अंसारी का बयान, बोले- युवाओं के भविष्य को मिली मजबूती

Paper Leak Bill 2026: पेपर लीक रोकने वाले संशोधन विधेयक पर मंत्री दानिश आजाद अंसारी का बयान, बोले- युवाओं के भविष्य को मिली मजबूती

लखनऊ। लोकसभा में ‘पब्लिक एग्ज़ामिनेशन संशोधन विधेयक, 2026’ पारित होने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह कदम युवाओं के भविष्य को सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है और इससे परीक्षा प्रणाली पर विश्वास मजबूत होगा।

दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने युवाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए यह ऐतिहासिक पहल की है। उनके अनुसार, यह निर्णय दर्शाता है कि सरकार युवाओं के भविष्य और निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीरता से कार्य कर रही है।

‘युवाओं की शंकाओं का मिला जवाब’

मंत्री ने कहा कि देश की नई पीढ़ी के मन में परीक्षा प्रणाली को लेकर जो सवाल और चिंताएं थीं, उन्हें इस संशोधन विधेयक के माध्यम से दूर करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने युवाओं का भरोसा मजबूत करने की दिशा में ठोस कदम उठाया है।

विपक्ष की भूमिका पर भी की टिप्पणी

दानिश आजाद अंसारी ने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जब सरकार जनहित में सकारात्मक निर्णय लेती है, तब एक जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका उसका स्वागत करने, रचनात्मक सुझाव देने और सहयोग करने की होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि विपक्ष सकारात्मक सहयोग देने के बजाय केवल नकारात्मक राजनीति कर रहा है और उसके बयान इसी सोच को दर्शाते हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply