IndiaTrendingUttar Pradesh

परेश राणपरा ने एनएचपीसी लिमिटेड के निदेशक (कार्मिक) के रूप में पदभार ग्रहण किया

फ़रीदाबाद   परेश राणपरा ने 30 जुलाई 2026 को विद्युत मंत्रालयभारत सरकार के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र के प्रतिष्ठित नवरत्न उद्यम एनएचपीसी लिमिटेड के निदेशक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया है। एनएचपीसी में निदेशक के रूप में नियुक्ति से पहलेश्री राणपरा ग्रिडइंडिया में निदेशक के रूप में कार्यरत थे, जहाँ उन्होंने मानव संसाधन प्रबंधनप्रतिभा विकाससंगठनात्मक क्षमता निर्माण और कार्यबल योजना के क्षेत्रों में कार्यनीतिक नेतृत्व प्रदान करने संबंधी उत्तरदायित्वों का सफल निर्वहन किया।

परेश राणपरा ने एनएचपीसी लिमिटेड के निदेशक (कार्मिक) के रूप में पदभार ग्रहण किया

श्री राणपरा, विद्युत क्षेत्र के सार्वजनिक और निजी संगठनों में 31 वर्षों से अधिक के समृद्ध अनुभव के साथ कुशल मानव संसाधन पेशेवर हैं। उन्होंने महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालयबड़ौदा से सामाजिक कार्य में स्नातकोत्तर और सरदार पटेल विश्वविद्यालय से व्यवसाय प्रशासन में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। वह एक्सएलआरआईजमशेदपुर से प्रमाणित मूल्यांकनकर्ता भी हैं।

ग्रिडइंडिया में, पदस्थ रहते हुए श्री राणपरा ने प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ साझेदारी करते हुए क्षमता निर्माण अवसंरचना को सुदृढ़ करके अधिगम एवं विकास पर कार्यनीतिक रूप से जोर दिया। दीर्घकालिक नेतृत्व निरंतरता सुनिश्चित करने के लिएश्री राणपरा ने योग्यता अवसंरचना पर आधारित उत्तराधिकार योजना पहलों को सफलतापूर्वक लागू किया। उन्होंने क्षमता निर्माण के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय परामर्श कार्यों के अवसरों को भी तलाशा है और उन्हें आगे बढ़ाया है।

ग्रिडइंडिया में शामिल होने से पूर्वश्री राणपरा ने गुजरात ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड में मानव संसाधन प्रमुख के रूप में कार्य कियाजहाँ उन्होंने जीयूवीएनएल समूह के 60,000 से अधिक कार्मिकों के लिए मानव संसाधन नीतियों के निर्माण संबंधी उत्तरदायित्वों का निर्वहन किया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने संगठनात्मक परिवर्तन प्रबंधन और संचार प्रक्रिया का नेतृत्व करते हुए तत्कालीन गुजरात विद्युत बोर्ड के सफल पुनर्गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जीयूवीएनएल समूह की कंपनियों में कार्यनिष्पादन प्रबंधन प्रणाली के अभिकल्पन और कार्यान्वयन में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने मध्य गुजरात विज कंपनी लिमिटेड में संगठनात्मक पुनर्गठन, कार्यबल के युक्तिकरण, जनशक्ति नियोजन और वरिष्ठ नेतृत्व पदों के लिए उत्तराधिकारनियोजन से संबंधित प्रमुख मानव संसाधन पहलों का नेतृत्व किया। इसके साथ ही, उन्होंने नेतृत्व विकास, कर्मचारी अभिप्रेरणा और दक्षतावृद्धि से संबंधित कई कार्यक्रमों की संकल्पना और कार्यान्वयन का कार्य किया। उन्होंने नवाचार और सतत अधिगम की संस्कृति को बढ़ावा दिया, ताकि कार्यबल को विद्युत क्षेत्र की बदलती आवश्यकताओंविशेषकर नवीकरणीय ऊर्जा के बढ़ते एकीकरण को पूरा करने के लिए अपेक्षित उभरते कौशलों से सुसज्जित किया जा सके।

एनएचपीसी लिमिटेड के निदेशक के रूप में श्री राणपरा कंपनी के मानव संसाधन संबंधी कार्यों को कार्यनीतिक दिशा प्रदान करेंगे। उनके दायित्वों में मानव संसाधन नियोजन, प्रतिभा प्रबंधन, संगठनात्मक विकास, औद्योगिक संबंध, अधिगम एवं विकास, कर्मचारी सहभागिता तथा कार्मिकों से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण कार्य शामिल होंगे। उनके व्यापक अनुभव और नेतृत्व से एनएचपीसी की मानव संसाधन क्षमताएँ और अधिक सुदृढ़ होंगी तथा कंपनी की निरंतर प्रगति एवं संगठनात्मक उत्कृष्टता के लक्ष्यों की प्राप्ति में महत्वपूर्ण योगदान प्राप्त होगा।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply