Parliament Monsoon Session 2026: आज 20 जुलाई से संसद का मानसून सत्र शुरू हो गया है। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि ‘जहां तर्क होते हैं… तथ्य होते हैं, वहां तूफान की जरूरत नहीं’। उन्होंने कहा कि ये सत्र काफी ऐतिहासिक है। इस सत्र में सरकार कई अहम बिल लाने वाली हैं।

पीएम ने विपक्षी दलों से सकारात्मक रवैए अपनाने और सदन की कार्यवाही को सुचारू रूप चलाने की अपील भी की है। उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, ‘मानसून हो या और मानसून सत्र, अगर दोनों ही प्रो एक्टिव हो, तो बहुत ही प्रोडक्टिव होते हैं. और दोनों प्रोडक्टिव होते हैं, तो देश का कल्याण होता है, जीव मात्र का कल्याण होता है। इसलिए हम यही प्रार्थना करते हैं कि मानसून भी pro active रहे और मानसून सत्र भी productive रहें।



