IndiaUttar Pradesh

PCS To IAS Promotion: यूपी के 29 PCS अधिकारी बने IAS, 300+ कर्मचारियों को भी बड़ा तोहफा, देखें लिस्ट

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक गलियारे से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है. यूपी के 29 सीनियर पीसीएस अधिकारियों का लंबा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है और उन्हें आईएएस संवर्ग में प्रमोट कर दिया गया है. केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग की अधिसूचना के बाद, यूपी के नियुक्ति विभाग ने मंगलवार रात प्रमोशन की आधिकारिक सूची जारी कर दी.

PCS To IAS Promotion: यूपी के 29  PCS अधिकारी बने IAS, 300+ कर्मचारियों को भी बड़ा तोहफा, देखें लिस्ट

इस लिस्ट में साल 2010 से लेकर 2012 बैच के तेजतर्रार अधिकारियों के नाम शामिल हैं. आईएएस बनने के बाद अब इन सभी अफसरों को नई और बड़ी तैनातियां देने की तैयारी चल रही है, जिसकी तबादला सूची भी जल्द सामने आएगी.

इन बड़े पदों पर तैनात अफसरों की चमकी किस्मत

इस बार की प्रमोशन लिस्ट में लखनऊ, गोरखपुर और मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के सचिवों को जगह मिली है. इसके अलावा मिर्जापुर के अपर आयुक्त, कई जिलों के अपर जिलाधिकारी , यूपी लोकसेवा आयोग और यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण में तैनात वरिष्ठ अफसरों को आईएएस कैडर मिल गया है. उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी और मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के ओएसडी भी इस लिस्ट में बाजी मार ले गए हैं.

आईएएस बनने वाले 29 पीसीएस अफसरों की पूरी लिस्ट:

  • डॉ. विश्राम
  • अशोक कुमार कनौजिया
  • पुष्प राज सिंह
  • संजय कुमार सिंह
  • राज कुमार द्विवेदी
  • राकेश कुमार पटेल
  • सुशीला
  • वैभव मिश्रा
  • विवेक श्रीवास्तव
  • प्रदीप कुमार यादव
  • योगा नंद पांडेय
  • अमित कुमार
  • पूनम निगम
  • डॉ. नितिन मदान
  • हर्ष देव पांडेय
  • शैलेन्द्र कुमार सिंह
  • नरेन्द्र बहादुर सिंह
  • संतोष बहादुर सिंह
  • पंकज वर्मा
  • विजय कुमार सिंह
  • अतुल कुमार
  • अमित सिंह
  • प्रियंका सिंह
  • अमित कुमार
  • डॉ. सुनील कुमार वर्मा
  • गरिमा स्वरूप
  • संदीप कुमार
  • राकेश कुमार सिंह

सचिवालय में भी बंपर प्रमोशन: 336 ARO बनेंगे समीक्षा अधिकारी

प्रशासनिक अफसरों के साथसाथ सचिवालय कर्मियों के लिए भी बड़ी खुशखबरी है. सचिवालय में कार्यरत 336 सहायक समीक्षा अधिकारियों को प्रमोट करके समीक्षा अधिकारी बनाया जा रहा है. उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की संस्तुतियां सचिवालय प्रशासन विभाग को मिल चुकी हैं और बुधवार को इसके आदेश जारी होने की पूरी संभावना है. इस बड़ी कामयाबी पर कर्मचारी संघ के पूर्व पदाधिकारियों और सहयोगियों ने प्रमोट होने वाले कर्मियों को बधाई दी है.

तीन संयुक्त सचिव बने विशेष सचिव

विशेष सचिव बने: सिद्धाशरण पांडेय, अजय ओझा और हृदय नारायण यादव.

संयुक्त सचिव बने: संजीव श्रीवास्तव, आनंद कौशिक, राजेश पांडेय, अजीत सिन्हा, एसपी सिंह, अवंतिका राय, नितिन गुप्ता और लालमणि यादव.

उप सचिव बने: जय सिंह, दीपक माथुर, अरविंद कुमार चौबे, शैलेंद्र कुमार राय, संजय कुमार द्विवेदी, किसलय सिंह, ममता श्रीवास्तव और जूली दुबे.

अब IPS लिस्ट का इंतजार

पीसीएस से आईएएस बनने की सूची जारी होने के बाद अब पुलिस महकमे में भी हलचल तेज है. प्रांतीय पुलिस सेवा से भारतीय पुलिस सेवा कैडर में प्रमोट होने वाले अफसरों की लिस्ट का अब बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply