IndiaTrending

मां की जवां अदाएं देख चौंके लोग, बेटे संग Badshah के गाने पर वायरल हुई Reel..?

Featured Image

Mother Son Viral Video : सोशल मीडिया पर मां-बेटे की जोड़ी का एक वीडियो इन दिनों लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. आमतौर पर मां और बेटे की रील्स में जहां प्यार और मस्ती देखने को मिलती है, वहीं इस वीडियो में मां का ऐसा ग्लैमरस अंदाज नजर आया कि कई यूजर्स पहली नजर में उन्हें पहचानने को लेकर कन्फ्यूज हो गए हैं. Badshah के गाने पर बनाई गई इस रील को देखने के बाद लोग लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

मां का अंदाज देखकर चौंके लोग

वायरल क्लिप में महिला ब्लैक कलर की शॉर्ट ड्रेस पहने नजर आ रही हैं. वह Badshah के गाने पर पूरे आत्मविश्वास के साथ एक्टिंग और लिप-सिंक करती दिखाई देती हैं. उनके साथ उनका बेटा भी रील में शामिल है. मां का लुक, अंदाज और कैमरे के सामने उनकी परफॉर्मेंस देखकर लोग हैरानी जता रहे हैं. वीडियो में मां और बेटे के बीच अच्छी बॉन्डिंग भी दिखाई देती है. दोनों साथ में रील को एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं, हालांकि, सोशल मीडिया यूजर्स का सबसे ज्यादा ध्यान मां के लुक और उनकी एनर्जी ने खींचा है.

कई लोगों का कहना है कि महिला का अंदाज उनकी उम्मीद से बिल्कुल अलग था. कुछ यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वीडियो की शुरुआत में उन्हें अंदाजा ही नहीं था कि रील में नजर आ रही महिला बेटे की मां हैं.

सोशल मीडिया पर जमकर हो रही तारीफ

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @passion_sonica नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. पोस्ट सामने आने के बाद लोग कमेंट सेक्शन में लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. किसी ने मां-बेटे की बॉन्डिंग की तारीफ की तो किसी ने महिला के कॉन्फिडेंस को शानदार बताया है.

कुछ यूजर्स ने यह भी कहा कि उम्र चाहे जो भी हो, अगर कोई व्यक्ति खुद को फिट, खुश और आत्मविश्वासी महसूस करता है तो उसे अपनी पसंद के मुताबिक जिंदगी एन्जॉय करने का पूरा अधिकार है. वहीं कई लोग मां के अंदाज को देखकर हैरानी जताते हुए मजेदार कमेंट कर रहे हैं. यह खबर सोशल मीडिया पर उपलब्ध वीडियो और जानकारी पर आधारित है. न्यूज18 इस वीडियो से जुड़े दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता है.

 

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply