HealthIndia

Periods Care Tips: पीरियड्स के दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, बढ़ सकता है दर्द और संक्रमण का खतरा

Pain Care Guide: पीरियड्स के दिनों में ज्यादातर महिलाओं को दर्द, उलझन और असहजता का सामना करना पड़ता है। अक्सर इस दिनों में लोअर अबडोमेन में ऐंठन के अलावा ब्लोटिंग या मूड स्विंग की समस्या बनी रहती है। ऐसे में दर्द से राहत पाने के लिए दवा और कुछ घरेलू नुस्खों को अपनाया जा सकता है।

Periods Care Tips: पीरियड्स के दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, बढ़ सकता है दर्द और संक्रमण का खतरा
Periods Care Tips: पीरियड्स के दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, बढ़ सकता है दर्द और संक्रमण का खतरा

दरअसल, मासिक धर्म के दौरान बढ़ने वाली दर्द की शिकायत दूर करने के लिए पर्सनल हाइजीन के साथसाथ कुछ ऐसी टिप्स भी हैं, जो आपको आराम पहुँचाने में मददगार साबित हो सकती हैं।

सॉल्ट क्रेविंग

इस दौरान दर्द को कम करने के लिए तेज नमक वाले खाद्य पदार्थ से परहेज करना चाहिए। ये आपके ऐंठन को और बढ़ा सकते हैं और पेट में सूजन का कारण बन सकते हैं। बहुत ज़्यादा नमक खाने से ब्लोटिंग का जोखिम बढ़ जाता है। अत्यधिक सोडियम से वॉटर रिटेंशन होता है और पाचन तंत्र प्रभावित होने लगता है।

पीरियड्स

डौशिंग

अक्सर इचिंग और हैवी ब्लीडिंग के कारण पर्सनल हाइजीन को बनाए रखने के लिए पीरियड्स के दौरान डौश का इस्तेमाल किया जाता है। ये वेजाइनल हेल्थ के लिए हानिकारक है। इससे वेजाइना में संक्रमण और एसटीडी विकसित होने का जोखिम बढ़ने लगता है। एक अध्ययन में कहा गया है कि डौशिंग कई स्वास्थ्य समस्याओं जैसे पेल्विक इन्फ्लेमेटरी डिजीज को बढ़ावा दे सकता है।

पीरियड्स

पूरे दिन एक ही सैनिटरी पैड का इस्तेमाल

एक ही को बहुत लंबे समय तक इस्तेमाल करना स्वास्थ्य संबधी समस्याओं को बढ़ा सकता है। पीरियड्स के दौरान टैम्पोन या पैड को 34 घंटे में बदलते रहें। लंबे समय तक एक ही पैड पहनने से बैक्टीरिया पनपने लगते हैं, जो दुर्गंध पैदा करते हैं। इससे स्किन पर रैशेज और टॉक्सिक शॉक सिंड्रोम का जोखिम बढ़ जाता है। कैनेडियन जर्नल ऑफ इंफेक्शियस डिजीज़ एंड मेडिकल माइक्रोबायोलॉजी की रिपोर्ट के अनुसार टीएसएस बैक्टीरिया लंबे समय तक उच्च अवशोषण क्षमता वाले टैम्पोन के इस्तेमाल से होता है।

वैक्सिंग या शेविंग

बालों को हटाना भी मासिक धर्म के दौरान चोट के जोखिम को बढ़ाने का कारण बन सकता है। शेविंग की वजह से आपको कट लग सकता है, जससे इंफेक्शन के चांसेज बढ़ जाते हैं। दर्द और परेशानी के जोखिम को कम करने के लिए पीरियड्स के एक सप्ताह के बाद ही शेविंग या वैक्सिंग की प्लानिंग करें।

असुरक्षित यौन संबंध

पीरियड्स के दौरान अनसेफ सेक्स से बचना चाहिए। अगर आप फैमिली प्लानिंग कर रहे हैं, तो इस तरह का जोखिम उठाने से बचना चाहिए। ऐसे में सुरक्षित सेक्स भी एसटीडी से बचने का एक आसान तरीका है। पीरियड्स हो या न हो, संक्रमण और एसटीडी से दूर रहने के लिए हमेशा सुरक्षित सेक्स करें।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply