Trending

पासपोर्ट उठाओ और निकल पड़ो! गर्मियों में इन 5 देशों में नहीं लगेगा वीजा, बजट जान रह जाएंगे हैरान

Satya Report: गर्मियों की छुट्टियों में लोग कहीं न कहीं घूमने का प्लान जरूर करते हैं। खासतौर से बच्चों की छुट्टियां होने पर वो घूमने जाने की जिद करते हैं। ऐसे में एक बार विदेश यात्रा का सपना तो हर कोई देखता है, लेकिन वीजा न होने के कारण, कई बार वीजा न मिलने के कारण और कई बार वीजा की ज्यादा फीस होने की वजह से विदेश घूमने का सपना सिर्फ सपना बनकर ही रह जाता है। लेकिन आज हम आपके इस सपने को साकार बनाने के लिए ऐसे कुछ देशों के बारे में बताएंगे जहां पहुंचने के लिए आपको वीजा की जरूरत नहीं होगी। ये देश भारतीयों के लिए वीजा फ्री हैं। इसमें से कुछ देशों में आपको कम कीमत पर ‘वीजाऑनअराइवल’ की सुविधा भी मिलती है। आप गर्मियों में इन देशों की यात्रा का प्लान कर सकते हैं।

पासपोर्ट उठाओ और निकल पड़ो! गर्मियों में इन 5 देशों में नहीं लगेगा वीजा, बजट जान रह जाएंगे हैरान
पासपोर्ट उठाओ और निकल पड़ो! गर्मियों में इन 5 देशों में नहीं लगेगा वीजा, बजट जान रह जाएंगे हैरान

बिना वीजा के घूमने वाले देश

थाईलैंड थाईलैंड ने भारतीयों के लिए 2026 के अंत तक 60 दिनों की वीजामुक्त एंट्री की सुविधा दी है। अगर आप चिलचिलाती गर्मी से बचना चाहते हैं, तो उत्तरी थाईलैंड के चियांग माई जैसे पहाड़ी इलाके बेहतरीन हैं। यहां का तापमान बैंकॉक के मुकाबले काफी अच्छा रहता है। अगर आप थाईलैंड की 5 से 7 दिनों की ट्रिप प्लान करते हैं तो प्रति व्यक्ति करीब 40,000 से 60,000 आपका खर्चा होगा जिसमें फ्लाइट्स भी शामिल होंगी।

भूटान शांति और प्राकृतिक सुंदरता के लिए भूटान से बेहतर कुछ नहीं। भारतीयों को यहां वीजा की जरूरत नहीं होती, केवल एक ‘परमिट’ लेना पड़ता है। गर्मियों में यहां का मौसम बेहद सुहावना रहता है। ध्यान रहे कि यहां भारतीयों के लिए 1,200 पर नाइट के हिसाब से ‘सस्टेनेबल डेवलपमेंट फीस’ जरूरी होती है। अगर आप सड़क के रास्ते से भूटान जा रहे हैं तो 35,000 से 50,000 और फ्लाइट से जाने पर 65,000 से 90,000 रुपए में आपकी ट्रिप हो सकती है।

मॉरिशस समुद्र तट के शौकीनों के लिए मॉरिशस एक स्वर्ग है, जहां भारतीयों को 90 दिनों तक वीजाफ्री रहने की सुविधा है। हिंद महासागर की ठंडी हवाएं इसे गर्मियों के लिए बेस्ट प्लेस बना देती हैं। यहां घूमने का 56 रातों के लिए प्रति व्यक्ति खर्चा करीब 80,000 से 1,20,000 तक आएगा।

श्रीलंका भारत का पड़ोसी देश श्रीलंका भी फ्री वीजा वाला देश है। ये भारतीयों की पहली पसंद है। लिटिल इंग्लैंड कहे जाने वाले नुवारा एलिया के चाय बागान गर्मियों में घूमने के लिए सबसे ठंडी जगह हैं। यहां 57 दिनों के लिए प्रति व्यक्ति करीब 45,000 से 65,000 रुपए खर्च करने होंगे।

कजाकिस्तान मईजून की गर्मी में बर्फ देखना चाहते हैं तो इसके लिए कजाकिस्तान जा सकते हैं। इसे नया यूरोप कहा जाता है। भारतीयों को यहां 14 दिनों तक बिना वीजा घूमने की अनुमति है। इसके अल्माटी शहर में आप केबल कार से शिम्बुलक जा सकते हैं, जहां गर्मियों में भी पहाड़ों पर बर्फ और ठंडी हवाएं मिलती हैं। आपको 56 दिनों के लिए प्रति व्यक्ति करीब 60,000 से 80,000 रुपए खर्च करने होंगे।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply